वाराणसी मंडल पर ‘डीप क्लीनिंग ड्राइव‘ के अन्तर्गत प्रमुख स्टेशनों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया

गोरखपुर, 05 अक्टूबर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे पर 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाये जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा‘ अभियान के अन्तर्गत मुख्यालय गोरखपुर तथा तीनों मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छ वातावरण एवं यात्री सुविधाओं को बेहत्तर बनाये जाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में, 05 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान (डीप क्लीनिंग ड्राइव) चलाया गया। साथ ही प्लेटफॉर्म, फ़ुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.), कॉनकोर्स, यात्री आवागमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग, सार्वजनिक एवं सामुदायिक प्रसाधनों, फर्श, वॉश-बेसिन, फ्लश सिस्टम आदि की गहन सफाई की गई। इस दौरान स्टेशनों पर उपलब्ध डस्टबिन की सफाई की गई एवं कचड़े के उचित निस्तारण हेतु अतिरिक्त डस्टबिन उपलब्ध कराये गये।

वाराणसी मंडल पर ‘डीप क्लीनिंग ड्राइव‘ के अन्तर्गत प्रमुख स्टेशनों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशनों पर सफाई मशीनों, स्वच्छता उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने के लिए अलग-अलग डस्टबिन उपलब्ध कराये गये। इस दौरान पर्यवेक्षकों एवं स्वास्थ्य मित्रों ने मिलकर रेल यात्रियों में जागरूकता फैलाई। स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, फ़ुट ओवर ब्रिज, कॉनकोर्स एरिया, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग तथा प्रतीक्षालय की साफ-सफाई की गई।

इज्जतनगर मंडल पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआँ, काशीपुर, रूद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, पीलीभीत, कासगंज, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ एवं कन्नौज सहित 11 स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसरों के विभिन्न हिस्सों की गहन सफाई, सैनिटाइजेशन एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। डीप क्लीनिंग अभियान के अंतर्गत स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्किंग क्षेत्रों में फर्श एवं अन्य सतहों की गहन सफाई की गई। मंडल में प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम, रनिंग रूम, रेस्ट हाउस, कैंटीन, बेस किचन, कैटरिंग यूनिटों, पेयजल प्वाइंट एवं जल भंडारण टैंकों में विशेष साफ-सफाई की गई। यात्रियों की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुये स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान के दौरान सार्वजनिक एवं सामुदायिक प्रसाधनों की गहन सफाई की जा रही है। प्रसाधनों में टाइल्स, सैनिटरी फिटिंग्स, वॉश-बेसिन, फ्लश सिस्टम आदि का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। स्टेशन परिसरों में उपलब्ध डस्टबिनों को नियमित रूप से खाली करने के साथ-साथ उनकी स्क्रबिंग एवं डीप क्लीनिंग की जा रही है।

‘स्वच्छता पखवाड़ा‘ अभियान के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा संदेश दिया जा रहा है कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

Related posts

Leave a Comment