कानपुर। भज्जापुरवा और मैकूपुरवा से लालकुर्ती तिराहे तक सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार राज ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है।उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर पत्नी पार्षद, भाई सुमित तिवारी, सेना और कैंट बोर्ड के अधिकारियों को कई बार पत्र दिए जा चुके हैं। सांसद के सामने भी समस्या रखी गई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण के साथ सीवर लाइन, पानी की समस्या, भज्जापुरवा में नाले की सफाई और सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। उनका कहना है कि नाला चोक होने से बारिश में पानी घरों तक पहुंच जाता है। वहीं शौचालय की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।मांग करने वालों में अजय कुमार जायसवाल, अनिल गुप्ता, संतोष कुमार, साहिल यादव, सूरज, रौनक, मिथलेश, विश्वनाथ, रंजना, अंकित राज, प्रीत राज, प्रज्ज्वल, अर्पित राज, पूनम, रेखा देवी, महबीर प्रसाद, बबलू निषाद और सुमित तिवारी समेत अन्य क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।
भज्जापुरवा और मैकूपुरवा से लालकुर्ती तिराहे तक सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश