भारत को जानो लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा द्वारा दिनांक o6 अक्टूबर 2026 को भारत को जानो लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले बाल भारती विद्यालय व बी.बी . एस. इण्टर कॉलेज शिवकुटी प्रयागराज के जूनियर व सीनियर वर्ग के लगभग 150 छात्र – छात्राओं को प्रशस्ति – पत्र व प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया । समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी शर्मा जी नें सभी का स्वागत किया गया । डॉ . मनोज मिश्रा जी ( प्रान्तीय पर्यावरण संयोजक व संरक्षक समृद्धि शाखा ) नें परिषद के पंच सूत्रों व प्रश्न मंच के विषय में विस्तार से अवगत कराया व जीवन के नैतिक मूल्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया व अपने लक्ष्य के प्रति केन्द्रित रहने का आह्वाहन किया । पुरस्कार वितरण में श्रीमती अमिता पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष नीलिमा उपाध्याय , संस्कार संयोजिका श्रीमती कंचनलता , सदस्य छाया व हर्षिता , सभी शिक्षिकाएं व लगभग 1000 छात्र/ छात्राएँ उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्र गान व भारत माता के जयघोष के साथ हुआ ।

Related posts

Leave a Comment