डलमऊ। रायबरेली जनपद की सरेनी विधानसभा 182 के भावी विधायक प्रत्याशी सुधा द्विवेदी के अनुसार
कार्यकर्ताओं की एकता और सम्मान से मजबूत होता है संगठन क्योंकि किसी भी संस्था अथवा राजनीतिक दल के विकास की असली ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य को लेकर डलमऊ ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम सभा अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इसके बाद एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ब्लॉक अध्यक्ष हरि भान चौधरी ने संगठन की मजबूती और आपसी एकता पर अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और संगठन के प्रति समर्पण का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी सामंजस्य और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि आप मुझे अपना बना लो, हम कभी आपको छोड़कर नहीं जाएंगे। कार्यकर्ता का सम्मान ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए सुधा द्विवेदी ने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
सम्मेलन के उपरांत “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारों के साथ नरसंवा गांव में कार्यकर्ताओं द्वारा रैली भी निकाली गई। रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला है।।इस मौके पर सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह,जिला सचिव प्रभारी अजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष डलमऊ हरिभान चौधरी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सोमवती त्रिपाठी जी,राजकुमारी जी,विनोद,मुकेश त्रिपाठी आदि सभी डलमऊ ब्लॉक के न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपस्थित रही।
कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता , अध्यक्षों का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह