औद्योगिक नगरी कानपुर में बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने मिजाज बदल लिया

कानपुर-औद्योगिक नगरी कानपुर में बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने मिजाज बदल लिया। देखते ही देखते आसमान में काले घने बादल घिर आए और तेज हवाओं के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई दोपहर में ही छाए घने बादलों के कारण लोगों को शाम होने का एहसास होने लगा। अचानक हुई इस झमाझम बारिश से पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से क्षेत्रीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ घंटों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम के इस अचानक बदलाव और तेज हवाओं के चलते बगाही चौराहा से किदवई नगर मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां हवा के भारी दबाव के कारण सड़क किनारे लगा एक बड़ा एडवरटाइजिंग (होर्डिंग) बोर्ड उखड़कर टूट गया और पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन केबिलों में जाकर अटक गया गनीमत यह रही कि बोर्ड गिरने के वक्त नीचे से गुजर रहा कोई राहगीर या दुपहिया वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, बिजली की केबिलों में बोर्ड लटकने और संभावित खतरे को देखते हुए मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराने और बोर्ड हटाने की कार्रवाई शुरू की।

Related posts

Leave a Comment