प्रयागराज
जहां सरकार आए दिन रोजाना नित नए योजना बनाना लोगो की दुख दर्द बांटने की बात करती है वहीं उनके प्रशासक और कर्म चारी सरकार को ठेंगा दिखाकर काम करने की बात करती है। बात हो रही है बन विभाग सदर प्रयागराज की जहां प्रकाश चन्द्र जायसवाल पुत्र भोलानाथ जायसवाल 36/45मुंडेरा बाजार प्रयागराज जिनके दुकान के सामने एक पुराना जर्जर पीपल का पेड़ है जिसके ऊपर ग्यारह हजार वोल्ट की बिजली करेंट सप्लाई हो रही है और नीचे लोगो का जीवन यापन चल रहा है। यदि ऐसे में यदि पीपल का पेड़ गिर जाए तो प्रयागराज में एक और घटना की गवाह हो सकता है।इतना ही नहीं प्रकाश चन्द्र जायसवाल बन विभाग को कई बार लिखित जानकारी दे चुके है। लेकिन वनविभाग हाथ पर हाथ रखकर बैठ गई है।क्या शासन प्रशासन एक और घटना का इंतजार कर रही है क्या ।इस पर इन विभागों को सोचना चाहिए।
बन विभाग की लापरवाही से जान मॉल की हो सकती है हानि