महाप्रबंधक , पूर्वाेत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने एकमा-अमृत भारत स्टेशन का किया गहन निरीक्षण

सांसद श्री जर्नादन सिंह सिग्रीवाल के साथ निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा
समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण पुनर्विकास के दिए निर्देश’
गोरखपुर, 07 अक्टूबर, 2026ः पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने बुधवार को अमृत भारत स्टेशन
योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किये जा रहे एकमा स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक
अधिकारी/निर्माण श्री अनुज मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री तुषार कान्त पाण्डेय, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री
प्रकाश चन्द्र जायसवाल, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री सत्य प्रकाश, मुख्य प्रशासनिक
अधिकारी/निर्माण आरएसपी श्री नवीन कुमार झा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित कुमार, वाराणसी मंडल के
मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन तथा अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के उपरांत महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने माननीय सांसद महाराजगंज (बिहार) श्री जनार्दन सिंह
सिग्रीवाल के साथ एकमा स्टेशन के निर्माणाधीन कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान द्वितीय प्रवेश द्वार पर
रेल यात्रियों एवं स्थानीय जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना बनाने तथा रीडेवलपमेंट कार्यों के
निर्देश दिए गए। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेनोवेशन एवं सुंदरीकरण के कार्यों को और अधिक प्रभावी
बनाने को निर्देशित किया। श्री बोरवणकर ने संबंधित अधिकारियों को पुनर्विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के
अंदर उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने का स्पष्ट निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के साथ द्वितीय प्रवेश द्वार के
लेआउट का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्मों के कार्यों की
प्रगति का जायजा लिया तथा पे एंड यूज शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय
के प्रसाधन, आरपीएफ ड्यूटी पोस्ट में प्रकाश व्यवस्था तथा स्टेशन अधीक्षक कक्ष में विफलता पंजिका सहित विभिन्न
पंजिकाओं का अवलोकन किया गया।
बुकिंग कार्यालय-सह-आरक्षण केंद्र में व्हीलचेयर, स्ट्रेचर एवं रिले रूम का गहन निरीक्षण कर अधिकारियों को
आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक महोदय ने संरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिसंपत्तियों के
उचित रखरखाव, यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार, स्वच्छता तथा स्टेशन परिसर के समुचित रखरखाव पर विशेष
ध्यान देने के निर्देश दिए।
महाराजगंज स्टेशन पर भी निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक श्री बोरवणकर ने माननीय सांसद श्री जनार्दन सिंह
सिग्रीवाल एवं माननीय विधायक महाराजगंज श्री हेम नारायण साह के साथ महाराजगंज स्टेशन का निरीक्षण
किया। उन्होंने निर्माणाधीन स्टेशन भवन, गुड्स शेड एवं समपार पर बन रहे अंडरपास (एलएचएस) का जायजा
लिया। गुड्स शेड में माल की सुगम आवाजाही हेतु प्रवेश-निकास प्वाइंट, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने
तथा निर्माण कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। अंडरपास निर्माण के दौरान संरक्षा
मानकों का विशेष पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Related posts

Leave a Comment