गोविंद नगर के दुर्गा मंदिर में भक्तिमय माहौल, माता के जयकारों से गूंज रहा दरबार

नवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन आज मास्टर दीपक एंड पार्टी सजाएगी माता की चौकी

कानपुर। गोविंद नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज रहा है। प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे और शाम छह बजे आरती व पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके बाद शाम सात बजे माता की चौकी सजाई जा रही है। महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को मास्टर दीपक एंड पार्टी की ओर से माता की चौकी प्रस्तुत की जाएगी। मंदिर में 19 अक्टूबर तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी श्यामलाल मूलचंदानी ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related posts

Leave a Comment