गोरखपुर, 12 अक्टूबर, 2026ः भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाये जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा‘
अभियान के अन्तर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर तथा तीनों मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छ वातावरण
एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाये जाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में, 12
अक्टूबर, 2026 को ‘ठोस अवशिष्ट प्रबंधन‘ थीम के अन्तर्गत सफाई मित्रों एवं रेलकर्मियों को वैज्ञानिक तरीके से
कचरा अलग करने के प्रावधानों, जिम्मेदारियों और नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, ऐशबाग, बस्ती, खलीलाबाद, सीतापुर एवं मैलानी तथा
अन्य रेलवे इकाइयों, कालोनियों, कोचिंग डिपो, लोको शेड में सफाई मित्रों एवं रेलकर्मियों को ‘ठोस अवशिष्ट प्रबंधन‘
के अन्तर्गत कचरे को सही तरीके से इकट्ठा करना, अलग-अलग छांटना और सुरक्षित रूप से उसका निस्तारण करने के
बारे में बताया गया साथ ही गीले एवं सूखे कचरे हेतु अलग-अलग डस्टबिन उपलब्ध कराये गये। जनसम्बोधन
प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गयी। उपयुक्त स्थानों पर ‘स्वच्छ
रेल’ संदेशों एवं संकेतकों के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक
प्रचार-प्रसार किया गया।
वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पैंट्री/कैटरिंग कर्मचारियों, वेंडरों और संविदा कर्मचारियों को कचरा अलग
करने के प्रावधानों, जिम्मेदारियों और नियमों के पालन करने के बारे में जानकारी दी गई तथा उनके द्वारा कचरा
अलग करने और उसके निपटान के नए नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया। यात्री एवं आमजन को “स्वच्छ
रेल, स्वच्छ भारत” एवं “आओ, भारतीय रेल को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाएँ” जैसे नारों के
माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया । इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक घोषणाओं के
साथ यात्रियों को स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।
इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में सफाई मित्रों एवं रेलकर्मियों को ‘ठोस अवशिष्ट प्रबंधन‘ के
अन्तर्गत कचरे को वैज्ञानिक तरीके से इकट्ठा करना, अलग-अलग छांटना और सुरक्षित रूप से उसका निस्तारण करने
के बारे में बताया गया साथ ही गीले एवं सूखे कचरे हेतु चिन्हित स्थानों पर अतिरिक्त डस्टबिन का प्रावधान किया
गया। जनसम्बोधन प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गयी। उपयुक्त
स्थानों पर ‘स्वच्छ रेल’ संदेशों एवं संकेतकों के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई।
पूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर तथा तीनों मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित