मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

लालगोपालगंज । प्रयागराज जनपद की थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बा लाल गोपालगंज मिशन शक्ति जागरूकता रैली निकाली गई आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों (जैसे लखनऊ, बिजनौर, मेरठ, बलिया, कुशीनगर , प्रयागराज आदि) विभिन्न जनपदों में भव्य जागरूकता रैलियों और पैदल यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है । महिलाओं और बेटियों को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत आज एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई. प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस रैली को स्थानीय चौकी परिसर से प्रारंभ किया गया जिसका समापन लखनऊ राज्य मार्ग तिहारी पुलिस बूथ पर किया गया किया । रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में नारी सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है.इस मौके पर मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी एसीपी श्यामजीत सिंह ,थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ,चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक शुभम सिंह उप निरीक्षक बहादुर यादव, उप निरीक्षक सोनम कुमारी ,नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पद्मजा मिश्रा नगर पंचायत लालगोपालगंज अध्यक्ष जुलेखा बानो ,पूर्व अध्यक्ष प्रदीप केसरवानी , हेड कांस्टेबल अभिजीत शुक्ला कांस्टेबल राजेश यादव कांस्टेबल बृजेश कुमार कांस्टेबल प्रिंस कनौजिया कांस्टेबल प्रिंस , कांस्टेबल पवनेश, सहायक अध्यापिका आकांक्षा सिंह ,कांस्टेबल पूजा मौर्य, कांस्टेबल कल्पना जी, कांस्टेबल रितु कुमारी, कांस्टेबल निधि , कांस्टेबल सौम्या कांस्टेबल प्रतिमा कांस्टेबल आकांक्षा कुमारी आदि नगर पंचायत लालगोपालगंज के संभ्रांत लोगों के साथ छात्र व छात्राएं इस मिशन शक्ति जागरूकता अभियान रैली में शामिल रहे ।

Related posts

Leave a Comment