अमृतसर-छपरा-अमृतसर वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन अमृतसर से

गोरखपुर, 15 अक्टूबर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त
सुविधा हेतु 04638/04637 अमृतसर-छपरा-अमृतसर वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का
संचलन अमृतसर से 19 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा छपरा से 20 अक्टूबर से 01
दिसम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 07 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04638 अमृतसर-छपरा साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 19 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक
सोमवार को अमृतसर से 19.40 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 20.15 बजे, जलंधर सिटी से 20.55 बजे, फगवाड़ा से
21.15 बजे, ढंडारी कलां से 22.15 बजे, सरहिंद से 23.05 बजे, राजपुरा से 23.30 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से
00.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.44 बजे, सहारनपुर से 02.15 बजे, मुरादाबाद से 05.53 बजे, बरेली से
07.15 बजे, शाहजहाँपुर से 08.18 बजे, सीतापुर से 10.45 बजे, गोंडा से 13.35 बजे, गोरखपुर से 16.20 बजे,
कप्तानगंज से 17.05 बजे, पडरौना से 17.37 बजे, तमकुही रोड से 18.10 बजे, थावे से 18.55 बजे, सीवान से
19.40 बजे तथा एकमा से 20.12 बजे छूटकर छपरा 20.45 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04637 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 01 दिसम्बर,
2026 तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से 22.15 बजे प्रस्थान कर एकमा से 22.47 बजे, सीवान से 23.15 बजे,
थावे से 23.55 बजे, दूसरे दिन तमकुही रोड से 00.32 बजे, पडरौना से 01.00 बजे, कप्तानगंज से 01.32 बजे,
गोरखपुर से 02.25 बजे, गोंडा से 05.00 बजे, सीतापुर से 08.30 बजे, शाहजहाँपुर से 10.27 बजे, बरेली से
11.27 बजे, मुरादाबाद से 13.10 बजे, सहारनपुर से 17.10 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 17.42 बजे, अम्बाला कैंट
से 19.30 बजे, राजपुरा से 19.55 बजे, सरहिंद से 20.20 बजे, ढंडारी कलां से 21.20 बजे, फगवाड़ा से 22.12
बजे, जलंधर सिटी से 22.50 बजे तथा ब्यास से 23.30 बजे छूटकर तीसरे दिन अमृतसर 00.20 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 08 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोचों सहित कुल
21 कोच लगाये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment