रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु संकल्पित थे कलाम साहब – चंद्रभूषण सिंह यादव

डा एपीजे अब्दुल कलाम रक्षा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संकल्पित हो कार्य करने वाले महामानव थे, उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि डा कलाम साहब का कहना था कि “यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलना होगा।”
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने मिसाइल मैन डा कलाम को महान राष्ट्र प्रेमी बताते हुए कहा कि उनका मानना था कि “राष्ट्र प्रथम और धर्म द्वितीय” विषय है। उन्होंने देश की एकता और प्रगति को सबसे बड़ा मंत्र माना।
कलाम साहब की जन्म जयंती पर उपस्थित मुरलीधर, व्यास यादव, सुरेश नारायण सिंह, गोविंद यादव, रामप्यारे यादव, अभिषेक गुड्डू गोंड, संतोष मद्धेशिया, अशोक यादव, गोकुला यादव, गेना यादव, अख्तर अंसारी , लोरिक यादव, छोटेलाल यादव, इंद्रासन यादव आदि ने उनके चित्र के समक्ष श्रद्धावनत हो नमन किया।

Related posts

Leave a Comment