शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी एवं स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह के समर्थन में विद्यालयों का दौरा

रायबरेली ।शिक्षक एमएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी एवं स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह के चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत दिलीप द्विवेदी क्षेत्रीय संयोजक भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के मार्गदर्शन में प्रमुख शिक्षाविदों ,शिक्षक विधायक उमेश द्वेवेदी जी के प्रतिनिधि श्री पुष्पेंद्र तिवारी जी ,माननीय मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी के प्रतिनिधि श्री नरेंद्र बहादुर सिंह जी,हरिश्चंद्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज गौरा ,विनोद कुमार द्विवेदी ,धर्मराज सिंह समेत दर्जनों शिक्षकों ने विश्वनाथ सिंह स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अ रखा ,जवाहर इंटर कॉलेज अरखा, शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज ऊंचाहार ,हर नारायण सिंह इंटर कॉलेज ऊंचाहार, राजकीय महाविद्यालय ऊंचाहार यस यन सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज, राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर समेत अनेक विद्यालयों का दौरा कर जनसंपर्क किया ।इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यालय परिवारों से संपर्क स्थापित कर आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। अभियान का उद्देश्य शिक्षक समाज के बीच संवाद स्थापित करना तथा भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी एवं स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह के समर्थन में जनसंपर्क को गति देना रहा ,विद्यालयों के भ्रमण के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर विचार विमर्श किया ।चुनाव अभियान का यह दौरा सफल रहा। सभी शिक्षकों ने उमेश द्विवेदी एवं स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह को भारी मतों से चुनाव में विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Related posts

Leave a Comment