एट (जालौन)। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति फेज-6’ के तहत पुलिस प्रशासन व साइबर टीम द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा उन्हें जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में स्थानीय पुलिस ने मां शारदा इंटर नेशनल कॉलेज एट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं को आधुनिक डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया वही रक्षित टंडन द्वारा यूट्यूब पर उन्होंने बच्चों को समझाया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपने पासवर्ड किसी से साझा न करें और ऑनलाइन गेमिंग या शॉपिंग के दौरान होने वाले संभावित खतरों से सतर्क रहें। बच्चों को किसी भी आपात स्थिति या साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—जैसे साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 और महिला पावर लाइन 1090 की जानकारी दी गई। पुलिस ने छात्रों को इन नंबरों का सही उपयोग करने और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस पहल से बच्चों और शिक्षकों में सुरक्षा को लेकर काफी उत्साह देखा गया इस मौके पर एस आई जितेंद्र कुमार साइबर सेल से अरविंद कुमार वहीं महिला कांस्टेबल उपस्थिति रही
मिशन शक्ति फेज-6: स्कूली बच्चों को दी गई साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी