गोरखपुर, 29 अक्टूबर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की
अतिरिक्त सुविधा हेतु 05091/05092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर
से 09 एवं 16 नवम्बर, 2026 दिन सोमवार को तथा बांद्रा टर्मिनस से 11 एवं 18 नवम्बर, 2026 दिन बुधवार को
02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05091 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी 09 एवं 16 नवम्बर, 2026 को दिन सोमवार
गोरखपुर से 21.55 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 23.22 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 01.15 बजे, बादशाह नगर से 04.02
बजे, ऐशबाग से 05.00 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.25 बजे, टूण्डला से 11.35 बजे, ईदगाह आगरा से 12.50 बजे,
गंगापुर सिटी से 16.10 बजे, कोटा से 18.20 बजे, भवानी मंडी से 19.28 बजे, रतलाम से 22.30 बजे, बड़ोदरा से
04.15 बजे, सूरत से 06.45 बजे, वापी से 08.02 बजे तथा बोरीवली से 11.10 बजे छूटकर बांद्रा टर्मिनस 12.00
बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05092 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी 11 एवं 18 नवम्बर, 2026 दिन
बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से 13.45 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 14.22 बजे, वापी से 15.53 बजे, सूरत से 17.05
बजे, बड़ोदरा से 18.45 बजे, रतलाम से 23.35 बजे, दूसरे दिन भवानी मंडी से 02.00 बजे, कोटा से 03.40 बजे,
गंगापुर सिटी से 06.11 बजे, ईदगाह आगरा से 09.15 बजे, टूण्डला से 11.00 बजे, कानपुर सेंट्रल से 15.15 बजे,
ऐशबाग से 17.40 बजे, बादशाह नगर से 18.02 बजे, गोंडा से 20.45 बजे, बस्ती से 22.18 बजे छूटकर गोरखपुर
23.55 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 एवं शयनयान श्रेणी के 08 कोच
सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।