गोरखपुर में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

गोरखपुर, 29 अक्टूबर, 2026ः केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे पर 26 अक्टूबर से
01 नवम्बर, 2026 तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि‘ विषय पर ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह‘ मनाया जा रहा है। इसी क्रम
में, 29 अक्टूबर, 2026 को सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, गोरखपुर में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर भाषण
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में वंशिका तिवारी ने प्रथम, फरहीन ने द्वितीय एवं अभिनव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उप मुख्य सतर्कता अधिकारियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को
पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/विद्युत श्री अजय ऋषि, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/यांत्रिक
श्री निकुंज सक्सेना, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/यातायात श्री आशीष कुमार त्रिपाठी तथा विद्यालय के
प्राधानाचार्य श्री सूरज सिंह रावत, सतर्कता विभाग के निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment