योगी आदित्यनाथ तथा माननीय रेल मंत्री चार जोड़ी ट्रेन सेवा एवं प्रयागराज रामबाग-बनारस ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे

गोरखपुर, 30 अक्टूबर, 2026: माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ तथा माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के करकमलों द्वारा 31 अक्टूबर, 2026 को बनारस रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, वाराणसी सिटी-राजातालाब के मध्य चार जोड़ी ट्रेन सेवा एवं प्रयागराज रामबाग-बनारस ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर बनारस रेलवे स्टेशन पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर, माननीय मंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल, माननीय मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र “दयालु”, माननीय मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा, माननीय महापौर, वाराणसी…

Read More

सेवानिवृत्त हो रहे 10 अराजपत्रित कर्मचारियों को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

गोरखपुर, 30 अक्टूबर, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में 31 अक्टूबर, 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को 30 अक्टूबर, 2026 को समापक राशि का प्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष, रेलवे भर्ती सेल, गोरखपुर श्री विनोद कुमार द्विवेदी ने कार्मिक विभाग के सभाकक्ष में सेवानिवृत्त हो रहे 10 अराजपत्रित कर्मचारियों को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इसके अतिरिक्त लेखा विभाग में आयोजित एक…

Read More

शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा रखरखाव का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है

गोरखपुर, 30 अक्टूबर, 2026ः रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिये उन्हें शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं आवासीय कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, टैप, फिल्टर तथा पाइप लाइनों की निरन्तर निगरानी एवं रखरखाव का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों/स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा पेयजल को सुरक्षित बनाने हेतु अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु संवर्धन परीक्षण एवं रासायनिक विश्लेषण नियमित रूप से किये जा रहे हैं। रेल यात्रियों और कर्मचारियों…

Read More

सिग्नल कारखाना, गोरखपुर कैंट में सतर्कता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

गोरखपुर, 30 अक्टूबर, 2026ः केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे पर 26 अक्टूबर से 01 नवम्बर, 2026 तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि‘ विषय पर ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह‘ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में, 30 अक्टूबर, 2026 को सिग्नल कारखाना, गोरखपुर कैंट में सतर्कता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दौरान कर्मचारियों को सतर्कता विभाग के प्रमुख कार्यों एवं सतर्कता दृष्टिकोण से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विगत वर्षों में सतर्कता जाँच के दौरान पायी अनियमितताओं पर भी चर्चा की गई ताकि…

Read More

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज मंडल में चल रहे कार्यों की समीक्षा कर संरक्षा, गतिशीलता एवं यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

रेल परिचालन को व्यक्तिगत जिम्मेदारी एवं स्वामित्व भाव से संचालित करें अधिकारी – महाप्रबंधक आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह द्वारा प्रयागराज मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, रेल परिचालन, संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल श्री रजनीश अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य श्री दीपक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन श्री एम.एम. वारिस, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा श्री धनंजय कुमार सिंह, सचिव महाप्रबंधक श्री अखिल शुक्ला सहित मंडल के अन्य…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह और संगोष्ठी आयोजित

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित संगोष्ठी के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन हुआ। संगोष्ठी से पहले, सुशासन और राष्ट्रीय एकता के प्रति सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत को सम्मान देने के लिए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने महात्मा गांधी के कालजयी संदेश—”पृथ्वी हर व्यक्ति की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन देती है, लेकिन हर व्यक्ति के लालच…

Read More

दहियांवा ,होलागढ़ में प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा

पूजन,आरती के पश्चात पंडाल में गूंजे,भागवत भगवान…राधारानी सरकार के जयकारे। शुक्रवार को दहियावां होलागढ़ में तहसील सोरांव के वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत शुक्ला के यहां श्रीमद् भागवत कथा का अमृत महायज्ञ अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक डॉक्टर श्यामसुंदर पाराशर जी के मुखारविंद से कथा का शुभारम्भ हुआ। उन्होंने तीर्थराज प्रयाग की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए भक्ति ज्ञान,वैराग की कथा,गोकर्ण कथा का माहात्म्य बताते हुए उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवत प्राप्ति का सीधा मार्ग कथा, नाम जप,संकीर्तन ही उपाय है।इस अवसर पर मुख्य रूप से अयोध्या धाम के राष्ट्रीय स्वयंसेवक विभाग…

Read More

शोक संवेदना एवं भावभीनी श्रद्धांजलि

बड़े साहब का महाप्रयाण समाज के लिए अपूरणीय क्षति : रजनीकांत श्रीवास्तव भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद, SIS ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन तथा संगत-पंगत संगठन भारत के संस्थापक अध्यक्ष परम श्रद्धेय डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा जी (बड़े साहब) के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। उनके महाप्रयाण से समाज ने एक ऐसे उदार हृदय अभिभावक, मार्गदर्शक एवं कर्मयोगी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। बड़े साहब का व्यक्तित्व केवल राजनीतिक और व्यावसायिक उपलब्धियों तक…

Read More