सेवानिवृत्त हो रहे 10 अराजपत्रित कर्मचारियों को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

गोरखपुर, 30 अक्टूबर, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में 31 अक्टूबर, 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को 30 अक्टूबर, 2026 को समापक राशि का प्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर अध्यक्ष, रेलवे भर्ती सेल, गोरखपुर श्री विनोद कुमार द्विवेदी ने कार्मिक विभाग के सभाकक्ष में सेवानिवृत्त हो रहे 10 अराजपत्रित कर्मचारियों को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

इसके अतिरिक्त लेखा विभाग में आयोजित एक अन्य समारोह में 31 अक्टूबर, 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे 01 राजपत्रित एवं 02 अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को प्रधान वित्त सलाहकार श्रीमती बन्दना शर्मा ने 30 अक्टूबर, 2026 को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों के परिजन उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment