सरदार पटेल जयंती पर महाविद्यालय में दिलाई गई सत्यनिष्ठा की शपथ

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

पिहानी, हरदोई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय पिहानी, हरदोई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रही।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार उन्मूलन, ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके आदर्शों को अपनाकर प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा का पालन करना चाहिए। भ्रष्टाचार मुक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मी नारायण ने किया।

इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति आनंद, डॉ. दीप शिखा कार्तिक, डॉ. माला पाठक, डॉ. बृजकिशोर गुप्ता, डॉ. दयाल शरण सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, जवाबदेही, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की भावना विकसित करना रहा।

Related posts

Leave a Comment