वाराणसी में बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया

गोरखपुर, 05 नवम्बर, 2026ः राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के अंतर्गत वाराणसी मंडल के लेखा विभाग द्वारा 05 नवम्बर, 2026 को मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय, वाराणसी में बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 53 पेंशनरों ने भाग लिया, जिसमें सभी पेंशनरों का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डी.एल.सी.) जारी किया गया। साथ ही पेंशनरों के बीच पैम्फलेट वितरित किया गया।

भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा 01 से 30 नवम्बर, 2026 तक संचालित इस अभियान की मुख्य थीम ‘प्रोमोशन ऑफ फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी‘ है। अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा के प्रति जागरूक करना तथा फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल, सहज एवं सुविधाजनक बनाना है। इस आधुनिक तकनीक के उपयोग से पेंशनभोगी अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे उन्हें बैंकों अथवा कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह पहल विशेष रूप से वरिष्ठ एवं अस्वस्थ पेंशनभोगियों के लिये अत्यंत लाभकारी है तथा डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

Leave a Comment