मॉर्गन स्टैनली की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एआई तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से यूरोप के बैंकों में अगले पांच वर्षों में 10 से 20 प्रतिशत तक कर्मचारियों की संख्या कम हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार इससे बैंकों को परिचालन खर्च में 4 से 9 प्रतिशत तक बचत होने की संभावना है। गौरतलब है कि यह रिपोर्ट जूलिया मियोटो की अगुवाई वाली विश्लेषकों की टीम ने तैयार की है। उनका कहना है कि बैंकिंग क्षेत्र में एआई तकनीक के इस्तेमाल से कई काम तेज और आसान हो…
Read MoreYear: 2026
देश में बढ़ी Cash की मांग, छपाई का खर्च घटाने के लिए RBI ला रहा है Plastic Currency
देश में नकदी की बढ़ती मांग के बीच भारतीय रिजर्व बैंक एक बार फिर प्लास्टिक आधारित मुद्रा नोटों को चलन में लाने की तैयारी कर रहा है। मौजूद जानकारी के अनुसार केंद्रीय बैंक ने हाल ही में हुई अपनी दो महत्वपूर्ण बैठकों में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है। ये बैठकें पटना और मुंबई में आयोजित हुई थीं। माना जा रहा है कि जल्द ही प्लास्टिक नोटों को लेकर एक परीक्षण परियोजना शुरू की जा सकती है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक इस कदम पर इसलिए…
Read MoreCBSE Tender पर Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: COEMPT को क्यों मिला ठेका? न्यायिक जांच की मांग
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार, 29 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के लिए निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर चिंता जताई। गांधी ने आरोप लगाया कि COEMPT को ठेका दिलाने के लिए तकनीकी मानदंडों में बार-बार ढील दी गई। X पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए उन्होंने दावा किया कि CBSE ने ठेका देने से पहले निविदा की शर्तों में कई बार संशोधन किया और स्कैनिंग रिज़ॉल्यूशन, रोबोटिक स्कैनर और सॉफ्टवेयर प्रमाणन से संबंधित आवश्यकताओं को कम…
Read MoreAmit Shah ने Bhuj में G-7 चौकी का उद्घाटन कर कहा, Harami Nala में सुरक्षा अभेद्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर स्थित बॉर्डर आउटपोस्ट जी-7 का उद्घाटन किया और संवेदनशील हरामी नाला क्षेत्र में सुरक्षा ग्रिड को प्रमुख तकनीकी चुनौतियों के बावजूद काफी मजबूत बताया। अपनी यात्रा के दौरान, शाह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से बातचीत की और नीम का पौधा लगाया। उद्घाटन समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में बोलते हुए शाह ने कहा कि जी-7 सुविधा का निर्माण क्षेत्र…
Read More‘यज्ञ रोका तो रावण-कंस जैसा हश्र तय’, Mau में बोले CM Yogi, UP में बेटियां-व्यापारी अब सुरक्षित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए पिछली सरकार पर माफिया तत्वों को संरक्षण देने, कल्याणकारी योजनाओं को रोकने और राज्य भर में अराजकता को पनपने देने का आरोप लगाया। मऊ के मधुबन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य के सुरक्षा माहौल में सुधार किया है और यह सुनिश्चित किया है कि जन कल्याणकारी योजनाएं गरीबों तक पहुंचें। योगी ने कहा कि पिछली सरकार माफिया के आगे झुक गई थी। चारों ओर अराजकता…
Read Moreचीन सीमा विवाद सुलझाने के लिए बीजिंग में क्या बातचीत हुई है? MEA से आया बड़ा अपडेट
भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 35वीं बैठक के अवसर पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों पक्षों ने परिसीमन, सीमा प्रबंधन, तंत्र निर्माण और सीमा सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय पक्ष ने सीमा पार नदियों पर अगली विशेषज्ञ स्तरीय बैठक शीघ्र आयोजित करने पर जोर दिया… हम सीमा पार नदियों पर हुई वार्ता में हुए सभी समझौतों को आगे बढ़ाना चाहते हैं, और दोनों पक्ष सीमा पार नदियों पर अगली वार्ता के लिए ठोस तैयारी करने के…
Read Moreबर्दाश्त नहीं! US में भारतीयों के साथ हो रहे नस्लवाद पर भारत ने क्या चेतावनी दी?
भारत और अमेरिका के बीच होने वाली व्यापारिक वार्ता और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद के वायरल वीडियो पर विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कड़ा रुख दिखाया है। रणधीर जयसवाल ने कहा कि जहाँ तक मेरी जानकारी है, अप्रैल के महीने में हमारी एक व्यापारिक टीम ने अमेरिका का दौरा किया था। अब हम अगले हफ्ते अमेरिका से एक टीम के भारत आने की उम्मीद कर रहे हैं, जहाँ इस बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा। अब तक की बातचीत काफी सकारात्मक और रचनात्मक रही है। इस…
Read Moreयमुनापार में तेज आंधी-पानी का कहर: पेड़ गिरने से भैंस की मौत
विधवा महिला का घर क्षतिग्रस्त नैनी, प्रयागराज। यमुनापार के करछना तहसील क्षेत्र में बीती रात आए तेज आंधी और बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से पशु घायल हो गए, जबकि एक भैंस की मौत हो गई। वहीं एक विधवा महिला का छप्परनुमा घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार करछना तहसील के चाकिया चिल्ली करमा गाँव निवासी राम कैलाश पाल की एक गाय और भैंस तेज आंधी के दौरान पेड़ की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों पशुओं को गंभीर चोटें…
Read Moreदेश की विविधता और संस्कृति को प्रतिबिम्बित करती है, हिन्दी-पत्रकारिता
——————————————- ‘सर्जनपीठ’, प्रयागराज के तत्त्वावधान मे हिन्दीपत्रकारिता-दिवस की पूर्व-संध्या मे एक राष्ट्रीय आन्तर्जालिक बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन सारस्वत सदन, आलोपीबाग़, प्रयागराज से किया गया, जिसमे देश के अनेक वर्ग के प्रबुद्धजन ने सहभागिता की थी। मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की मासिक पत्रिका ‘अक्षरा’ की सम्पादिका जया केतकी ने कहा, “भाषादोष के लिए केवल समाचारपत्र नहीँ, अपितु अनेक पत्रिकाएँ और सोशल मीडिया उत्तरदायी हैँ। संचारक्रान्ति के युग मे बढ़ती आधुनिकता और भौतिकता ने व्यक्ति को शीघ्रता से सबकुछ पाने के लिए मानसिक रूप से सबकुछ पाने के लिए विवश कर दिया…
Read Moreकिसान हितों के वास्तविक पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह -चंद्रभूषण सिंह यादव
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानो के वास्तविक मसीहा चौधरी चरण सिंह ने पिछड़ों में नेतृत्व क्षमता पैदा करने का महानतम कार्य किया उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित चौधरी चरण सिंह के स्मृति दिवस कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री या प्रधानमन्त्री रहते हुए किसान हित को सदैव सर्वोपरि रखा। सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने चौधरी चरण सिंह के कृतित्व को याद…
Read More