भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानो के वास्तविक मसीहा चौधरी चरण सिंह ने पिछड़ों में नेतृत्व क्षमता पैदा करने का महानतम कार्य किया उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित चौधरी चरण सिंह के स्मृति दिवस कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री या प्रधानमन्त्री रहते हुए किसान हित को सदैव सर्वोपरि रखा।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने चौधरी चरण सिंह के कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने यूपी का मुख्यमंत्री रहते हुए पटवारी राज के खात्मे से लेकर किसानों के लगान माफ़ी का काम किया तो प्रधानमंत्री के रूप में किसानो की बेहतरी का प्रयत्न किया।चौधरी साहब जैसा नेता विरले होगा जो पार्टी उम्मीदवार के प्रचार में जाकर मंच से कहे कि”यदि मेरा उम्मीदवार मुझसे झूठ बोलकर टिकट ले लिया हो और वह चोर ,उचक्का,अपराधी,बेईमान हो तो वोट मत देना। हरा देना।”
चौधरी चरण सिंह के स्मृति दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करने वाले प्रमुख सपाइयों में सुरेश नारायण सिंह, लोरिक यादव, श्यामराज कन्नौजिया, उत्तिम यादव, रामप्यारे यादव, अयोध्या वर्मा, शंकर गोंड, लोरिक गोंड, मोतीलाल सिंह, जंगी गोंड, सतेंद्र यादव, अभिषेक गुड्डू गोंड, संतोष मद्धेशिया, गुलाब जायसवाल आदि के नाम प्रमुख हैं।
किसान हितों के वास्तविक पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह -चंद्रभूषण सिंह यादव