प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की कूटनीतिक यात्रा का अंतिम चरण इटली की राजधानी रोम में भारत और इटली के संबंधों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला के साथ व्यापक वार्ता कर दोनों देशों के संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के नए स्तर तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोम को दुनिया में “अनंत शहर” के रूप में…
Read MoreYear: 2026
Rajnath Singh की Vietnam, South Korea Visit ने Asia में बिछाया China विरोधी जाल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आक्रामक रक्षा कूटनीति का डंका इन दिनों वियतनाम और दक्षिण कोरिया में जोरदार तरीके से बज रहा है। हनोई से सियोल तक भारत की बढ़ती सामरिक सक्रियता ने चीन को बगलें झांकने पर मजबूर कर दिया है। राजनाथ सिंह की इन दोनों देशों की यात्राओं ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि भारत अब केवल कूटनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह एशिया में चीन की विस्तारवादी रणनीति को चुनौती देने के लिए मजबूत रक्षा साझेदारियों का नया जाल बिछा रहा है। वियतनाम…
Read MoreMission UP 2027: Amethi पहुंचे Rahul Gandhi, कहा- यह मेरा घर, मेरी कर्मभूमि है
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करते हुए कहा कि अमेठी से उनका पारिवारिक रिश्ता है और चुनाव से पहले यहां के लोग जो भी कहेंगे, वह वैसा ही करेंगे। गांधी ने गौरीगंज के तेजीपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमेठी के साथ अपने परिवार के लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा घर है, मेरा परिवार है और…
Read Moreपीएम मोदी और अमित शाह को लेकर राहुल गांधी के बयान पर बोले नितिन नवीन, ये उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है
बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस नेता के शब्द उनकी अराजक मानसिकता और चरित्र को दर्शाते हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि गांधी की टिप्पणी देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है और उन्होंने उनसे माफी मांगने की मांग की। यह घटना तब हुई जब गांधी ने बुधवार को अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली में एक कार्यक्रम में मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विभिन्न मुद्दों पर हमला करते हुए उन्हें “गद्दार”…
Read Moreप्राथमिक विद्यालय कासमपुर में ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर का हुआ सफल आयोजन
सीतापुर, प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर में शासन के निर्देशानुसार दिनांक 13 मई 2026 से 19 मई 2026 तक ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा चार एवं पांच के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की प्रतिदिन 2 घंटा तक बच्चों को भारतीय भाषा संस्कृति एवं उर्दू का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। उर्दू की शिविर संचालिका निदा जैदी तथा संस्कृत की शिविर संचालिका रानी आशा रानी ने टी एल एम के माध्यम से बच्चों को दैनिक बोलचाल में प्रयुक्त होने वाले शब्द, संख्या, गीत एवं श्लोक आदि सरल…
Read Moreचिलचिलाती धूप और गर्मी से नहीं मिलीं राहत
गोरखपुर । बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए तो जरूर रहे लेकिन गर्मी और उमस से लोगों को कोई राहत नहीं मिली। चिलचिलाती धूप से रहकर रहकर लोगों का सामना होता रहा वहीं तेज गर्मी और उमस से लोग पसीने से तरबतर नजर आए । रह रह कर हल्की हवाएं जरूर चलती रहीं लेकिन यह हवाएं गर्म तवे की भांति शरीर पर लगती रहीं। गर्मी उमस से सड़के सूनी नजर आईं वही बड़ी जरूरी काम से ही लोग बाहर निकलें। चारों तरफ गर्मी की ही चर्चाएं होती रही ।…
Read Moreदेवरिया में ताइक्वांडो खिलाड़ियों का परचम, डीएम ने किया सम्मानित
देवरिया, 20 मई: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे देवरिया के खिलाड़ियों को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि खिलाड़ी पढ़ाई के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाएं। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी पब्लिक स्कूल खुखुंदू के कक्षा सात के छात्र अयान बिन लियाकत ने स्वर्ण पदक जीता। अयान ने असम, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को हराया। वहीं सारिंसा द्विवेदी ने मिजोरम और पंजाब के खिलाड़ियों को पराजित…
Read Moreडीएम ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, छात्र को पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित
देवरिया, 20 मई बुधवार को कलेक्ट्रेट में लगे जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक छात्र को शिक्षा का महत्व बताकर प्रेरित भी किया। तरकुलवा क्षेत्र के सोनहुला रामनगर गांव की रहने वाली प्रभावती देवी अपने बेटे नीरज के साथ डीएम के पास पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पड़ोस के लोगों ने उनके घर आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया है, जिस कारण पूरे परिवार को दिक्कत हो रही है। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए…
Read Moreजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड प्रशिक्षण के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएँ सकुशल संपन्न
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड प्रशिक्षण के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएँ सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। यह परीक्षाएँ परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी तथा संस्थान के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित की गईं। परीक्षा संचालन में डायट के समस्त प्रवक्ताओं ने पर्यवेक्षक के रूप में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप ने बाह्य पर्यवेक्षक के रूप में दायित्व निभाते हुए…
Read Moreप्रयागराज मंडल द्वारा लेखपाल परीक्षा -2026 के परीक्षार्थियों के विशेष इंतजाम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 21 मई, 2026 को आयोजित लेखपाल परीक्षा-2026 के दौरान परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा व्यापक एवं विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। परीक्षार्थियों एवं यात्रियों को सुरक्षित, सुगम तथा सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यकता पड़ने पर एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज मंडल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल तथा अलीगढ़ जंक्शन स्टेशनों पर अतिरिक्त रेक उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर…
Read More