यांत्रिक कारखाना राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन

गोरखपुर, 03 फरवरी, 2026: यांत्रिक कारखाना,गोरखपुर में 03 फरवरी,2026 को यांत्रिक कारखाना राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन मुख्य कारखाना प्रबन्धक श्री सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर महाकवि जयशंकर प्रसाद जी की जयन्ती मनाई गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य कारखाना प्रबन्धक श्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि भारत सरकार की राजभाषा नीति का शत-प्रतिशत अनुपालन एवं उसका प्रचार-प्रसार हम सभी का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि इस कार्यालय के शासकीय काम-काज में हिन्दी के प्रयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त, सूचना तकनीक सम्बन्धी क्रिया-कलापों में भी हिन्दी प्रयोग का समावेश हुआ है।
उप मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री अनुज कुमार मिश्र ने कहा कि कारखाने में अधिकांश कार्य राजभाषा हिन्दी में ही किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा में कार्य करने के प्रति जागरूकता आती है।
श्रीमती अनामिका सिंह, वरिष्ठ अनुवादक/प्रभारी, मुख्यालय ने प्रसिद्ध साहित्यकार जयशंकर प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतिव पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाकवि जयशंकर प्रसाद का साहित्य के क्षेत्र में अनुपम देन है। उनकी रचनायें केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि जीवन दर्शन और आदर्शों की प्रस्तुति भी है।
इस अवसर पर कारखाने के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। श्री शशिकान्त सिंह, वरिष्ठ अनुवादक एवं श्री अरविन्द कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/कम्प्यूटर ने बैठक का संचालन किया। अन्त में सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रवि कुमार मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

Leave a Comment