Nothing से लेकर Moto तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये Power Packed Smartphones!

लंबे समय से आप भी नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। जुलाई के इस हफ्ते में कई नए और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। अगर आप फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। गौरतलब है कि इस हफ्ते लॉन्च होने वाले फोंस की लंबी लिस्ट नहीं है, लेकिन मिड-बजट और प्रीमियम सेग्मेंट के शौकीनों के लिए हफ्ता बेहद खास रहने वाला है।

आपको बताते चलें कि, 6 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक  Nothing और Motorola जैसी तमाम कंपनियां अपने नए फोन भारत में लॉन्च करने जा रही हैं। इस बीच, OPPO भी अपनी नई सीरीज की सेल शुरु कर सकता है। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन फोन्स लॉन्च होने वाले हैं।

दरअसल, इनफिनिक्स अपनी हॉच सीरीज का नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G सबसे पहले केन्या में लॉन्च किया गया है। जिसके बाद यह भारतीय बाजारों में एंट्री मारेगा।

डिस्प्ले: इस फोन की  6.76-इंच की FHD+ डिस्प्ले है, जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रही है। इसका बैक पैनल पर एक यूनिक Dot Matrix Cube डिस्प्ले होगी।

 

परफॉर्मेंस: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है।

 

 बैटरी: इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहा है।

 

कैमरा: असल में फोटो क्लिक करने के लिए इसका बैक कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 डुअल कैमरा सेटअप है।

 

खास फीचर: यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ रहा है, जो कि धूल और पानी से सेफ रखेगा। वहीं, इसके साइड फ्रेम पर एक One-Tap AI FlashMemo बटन दिया है।

 

Nothing Phone (4b) (इंडिया लॉन्च- 7 जुलाई)

आपको बता दें कि, नथिंग कंपनी पहली बार अपने किसी फोन के नाम के साथ  ‘b’ टाइटल जोड़ने जा रही है। Nothing Phone 4b भारत में 7 जुलाई को पेश होगा।

मोबाइलऔर बेतार

 

डिस्प्ले: इस फोन में 6.7-इंच की Full HD+ एमोलेड स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट।

 

परफॉर्मेंस: इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट और 8GB रैम के साथ आ सकता है, जो Nothing OS पर कार्य करेगा।

 

 बैटरी: इस फोन की बैटरी की बात करें, तो इसमें 6000mAH की दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है।

 

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP का डुअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

 

Moto G77 Power (इंडिया लॉन्च- 8 जुलाई)

इंडियन मार्केट में मोटोरोला बैटरी मॉन्सटर फोन पेश करने जा रहा है। जैसा कि नाम से साफ पता चल रहा है कि Moto G77 Power की सबसे बड़ी बैटरी लाइफ देगा।

 

बैटरी: बता दें कि, इस फोन की बैटरी 7000mAh की है। इसको चार्ज करने के लिए 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग और दूसरे डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

 

परफॉर्मेंस: इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर पर चलेगा। इंडिया में इसका टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आने वाला है।

मोबाइलफ़ोन

 

डिस्प्ले: इस फोन की डिस्प्ले .72-इंच की Full HD+ है।

 

कैमरा: इसका बैक कैमरा 50MP का Sony LYT600 और फ्रंट कैमरा 32MP का है।

 

OPPO Reno 16 Series (पहली सेल- 9 जुलाई)

जिन लोगों को ओपो का फोन पसंद है, तो उनके लिए बड़ी खुशखबरी। दरअसल 9 जुलाई को इस फोन की सेल शुरु होने जा रही है। OPPO Reno 16 और Reno 16c पहली बार सेल के लिए तैयार है। सबसे खास बात तो यही है कि पहली सेल में कंपनी 10% का डिस्काउंट देगी।

Related posts

Leave a Comment