मछरेहटा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत लौली में पानी टंकी से सप्लाई होने वाले पानी की पाइप लाइन फटने व गंदा पानी सबके घरों में जाने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि काफी दिनों से पाइप सही करवाने की मांग की जा रही है और जिम्मेदार मौन है।
उन्होंने यह भी बताया कि कभी कभी पानी के गड्ढे में पालतू जानवर जैसे सुवर कुत्ता गाय भैंस आदि उस जगह पर नहाते है । गांव के ही कुछ लोगों का कहना है कि कई बार इस मामले में टंकी ऑपरेटर से कहा भी गया तो जैसे तैसे बात को टाल देते है ।
ओर अपनी मनमानी के हिसाब से काम करते है जल जीवन मिशन सिर्फ कागजो तक ही सीमित रह गया है ।
फिलहाल ग्रामीणों में काफी नाराजगी भरी हुई है , ओर सरकार व सीतापुर डीएम महोदय जी से शिकायत कि बात कही है
मछरेहटा ब्लॉक के अंतर्गत लौली गांव में पानी टंकी की पाइप लाइन फटने से हजारों लोग पी रहे गंदा पानी , जिम्मेदार मौन,