पाटलिपुत्र-आनन्द विहार टर्मिनल आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से

गोरखपुर, 16 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की
अतिरिक्त सुविधा हेतु 04096/04095 आनन्द विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र-आनन्द विहार टर्मिनल आरक्षित त्यौहार
विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 01 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक तथा पाटलिपुत्र से 02
अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रतिदिन 60 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04096 आनन्द विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर से 29 नवम्बर,
2026 तक प्रतिदिन आनन्द विहार टर्मिनल से 00.05 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 00.45 बजे, कानपुर सेंट्रल से
07.20 बजे, प्रयागराज जं. से 10.15 बजे, वाराणसी जं. से 13.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 14.50 बजे, फेफना से
16.00 बजे, बलिया से 16.20 बजे, सहतवार से 16.45 बजे, बकुल्हा से 17.15 बजे, छपरा से 18.45 बजे तथा
दिघवारा से 20.32 बजे छूटकर पाटलिपुत्र 23.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04095 पाटलिपुत्र-आनन्द विहार टर्मिनल आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 02 अक्टूबर से
30 नवम्बर, 2026 तक प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 00.45 बजे प्रस्थान कर दिघवारा से 01.32 बजे, छपरा से 03.35
बजे, बकुल्हा से 04.15 बजे, सहतवार से 04.50 बजे, बलिया से 05.20 बजे, फेफना से 05.40 बजे, गाजीपुर सिटी
से 06.35 बजे, वाराणसी जं. से 08.50 बजे, प्रयागराज जं. से 11.15 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.50 बजे तथा
गाज़ियाबाद से 20.40 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 21.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09,
सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment