जियो परिवार ने श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया विश्वकर्मा पूजन

जेसीएन परिसर एवं मोबाइल टावरों पर विधिवत पूजा-अर्चना, तकनीकी उपकरणों की सुरक्षा व उन्नति की कामना

रायबरेली। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर जियो परिवार द्वारा जेसीएन परिसर एवं विभिन्न मोबाइल टावर परिसरों में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मशीनरी, तकनीकी उपकरणों एवं कार्यस्थल की पूजा कर सुरक्षित कार्यप्रणाली, उन्नति, सुख-समृद्धि और बेहतर भविष्य की कामना की गई।
पूजन कार्यक्रम में जियो परिवार के अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन कर उन्हें नमन किया। कर्मचारियों ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में मशीनरी एवं उपकरण कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए विश्वकर्मा जयंती पर उनकी पूजा कर कार्यस्थल की सुरक्षा और सफलता की प्रार्थना की गई।
पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद कर्मचारियों ने अपने कार्यों को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर इंफ्रा लीड राममिलन, इंफ्रा इंजीनियर हिमांशु मिश्रा, इंफ़्रा इंजीनियर राहुल सिंह इंफ्रा इंजीनियर विकास, क्लस्टर मैनेजर अमित फाइबर टीम प्रभारी पवन, राम यस यादव, हेमू गुप्ता, सीआईए अजीत यादव एवं टेक्नीशियन प्रशांत बाजपेई, विन्देश मिश्रा सहित जियो परिवार के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment