नैनी, प्रयागराज। अवन्तिका कालोनी (एडीए) नैनी के विश्व बैंक कालोनी में सड़क धंसने से आसपास के भवनों पर संकट उत्पन्न हो गया है।
पास पड़ोस के लोगों के अनुसार लगभग एक महीने से सड़क धंसने से अगल बगल के भवनों पर खतरा मंडरा रहा है। नागरिकों ने बताया कि इसकी जानकारी नगर निगम को दीं जा चुकी है परन्तु कुछ अधिकारियों द्वारा मलवा डलवा कर गढ्ढे को भर दिया गया था, लेकिन स्थाई समाधान नहीं हुआ और अब पूरी सड़क ही धस गई। बताया जाता है कि सड़क के नीचे सीवर के साथ ही नाला है जो पास के बड़े नाले में मिला है। उक्त सड़क धंसने से लोगों का आवागमन भी अवरुद्ध हो गया तथा भयंकर दुर्गंध फ़ैल रहा है जिससे लोगों का जीवन संकटग्रस्त हों गया है।
अवन्तिका विकास समिति के पदाधिकारियों ने सम्बन्धित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या का त्वरित समाधान कराने की मांग की है।
अवन्तिका कालोनी में सड़क धंसने से भवनों को खतरा, लोगों का जीवन संकटग्रस्त