पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई, लोगों ने की पुलिस की सराहना
रामपुर कलाँ थाने में पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग एवं खोए हुए लावारिस सामानों को उनके स्वामियों तक पहुंचाने के दिए गए निर्देश के क्रम में रामपुर कलां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
क्षेत्राधिकारी सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लल्ला गोस्वामी के नेतृत्व में आज दिनांक 07.10.2026 को थाना रामपुर कलां पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर ट्रैक कर 14 अदद खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी मोबाइलों को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस पाकर स्वामियों ने पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बरामद मोबाइल स्वामियों के नाम:
रवि सिंह आदर्श नगर, महमूदाबाद (OnePlus)रीनेश कुमार ककराही, हरगांव (Realme)शान्ति देवी अहमदनगर, मानपुर (Realme ) लालबहादुर नगरा बोधीपुर, श्रावस्ती (Vivo)राजकुमार जंगलपुरवा, रामपुर कलां (Vivo)नीरज चुनका, महमूदाबाद (Tecno)अंकुश बेहड़, रामपुर कला (Realme)राहुल लच्छीपुर, रामपुर कलां (Motorola) अमित यादव मझिगवां कला (Realme)राकेश पकरिया, रामपुर कलां (Vivo)पवन कुमार लच्छीपुर, रामपुर कलां (Vivo)जावेद वीरबल बनेहरा, महमूदाबाद (Vivo)अंकुल यादव शहनैया, रामपुर कलां (Realme)रघुराज बबुरीपुर, रामपुर कलां (Tecno)
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम: आरक्षी ब्रजेश कुमार, आरक्षी वासु कुमार, आरक्षी रितिक प्रताप – थाना रामपुर कलां।