रोटावेटर की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत

कानपुर-साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री गांव में खेत की जुताई के दौरान एक भीषण हादसे में किसान की जान चली गई रोटावेटर की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय किसान ननकू उर्फ अनिल साहू गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नशे की हालत में ट्रैक्टर चला रहा था और हादसा होते ही मौके से भाग निकला घटना की जानकारी मिलते ही साढ़ थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment