कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प माह के तहत बुधवार को भाजपा कानपुर महानगर उत्तर, दक्षिण व ग्रामीण संगठन की ओर से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। 10 विधानसभाओं से मशाल लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता फूलबाग में जुटे। यहां जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यात्रा का शुभारंभ किया।
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने एलईडी स्क्रीन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह ज्योति आतंकवाद के खात्मे, माताओं-बहनों की सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण के संकल्प की प्रतीक है।
फूलबाग से शुरू हुई यात्रा बिरहाना रोड और नयागंज होते हुए घंटाघर पहुंची। हाथों में तिरंगा और मशाल लिए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। घंटाघर पर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा, सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, सलिल विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी शामिल रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने किया। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने आभार जताया।
भाजपा कानपुर महानगर उत्तर, दक्षिण व ग्रामीण संगठन की ओर से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई