पूर्वाेत्तर रेलवे पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया

गोरखपुर, 07 अक्टूबर, 2026ः पूर्वाेत्तर रेलवे पर 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाये जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा‘
अभियान के अन्तर्गत मुख्यालय, गोरखपुर तथा तीनों मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छ वातावरण एवं यात्री
सुविधाओं को बेहतर बनाये जाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में, 07 अक्टूबर,
2026 को मुख्यालय, गोरखपुर के विभिन्न कार्यालयों में यांत्रिक विभाग के ई.एन.एच.एम. अनुभाग द्वारा स्वच्छता
जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति सजग एवं जागरूक रहने तथा
अपने कार्यस्थल को सदैव स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, ऐशबाग, बस्ती, खलीलाबाद, सीतापुर एवं मैलानी तथा
अन्य रेलवे इकाइयों, कालोनियों, कोचिंग डिपो, लोको शेड में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का
आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रैक के किनारे इकट्ठा कूड़े-कचरे की सफाई कराई गई। यात्रियों एवं आमजन को
पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन के सुझाव दिये गये तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बनने का
संकल्प कराया और जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण हेतु
जागरूक किया गया।
वाराणसी मंडल के आजमगढ़, बलिया, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, भटनी जंक्शन, छपरा, सीवान,
देवरिया सदर, मऊ, बेलथारा रोड, सलेमपुर एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से
सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान स्टेशनों पर स्वास्थ्य निरीक्षक, संविदा
कर्मचारियों एवं रेलवे कर्मचारियों के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वच्छता संबंधी
नारे, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा कचरे के
उचित निस्तारण, स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया
गया। शहरी स्थानीय निकायों के सहयोग से रेलवे ट्रैक के किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशनों एवं

ट्रेनों में जन सम्बोधन प्रणाल के माध्यम से स्वच्छता संबंधी घोषणाएं कर यात्रियों से स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने
तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की गई।
इज्जतनगर मंडल पर स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे, स्टेशन यार्ड और अन्य संवेदनशील
स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों के आसपास लंबे समय
से जमा कचरे, प्लास्टिक अपशिष्ट, स्क्रैप को हटाया गया तथा रेलवे ट्रैक और लेवल क्रॉसिंग के निकट विशेष सफाई की
गई। इस दौरान रेल प्रशासन ने यात्रियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे रेलवे परिसरों को
स्वच्छ रखने में सहयोग करें तथा कचरा डस्टबिन में ही डाले और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाकर स्वच्छ
एवं सुंदर रेलवे परिसर के निर्माण में सहभागी बनें।
‘स्वच्छता पखवाड़ा‘ अभियान के माध्यम से पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा संदेश दिया जा रहा है कि स्वच्छता केवल एक
अभियान नहीं, बल्कि सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

Related posts

Leave a Comment