बच्चों से बात कर परखा उनका ज्ञान
सहसों। विकासखंड सहसों के ग्रामसभा पाली स्थित प्राथमिक विद्यालय पाली में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक दीपक पटेल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों से संवाद कर उनके ज्ञान एवं शैक्षणिक स्तर को परखा।
विधायक ने बच्चों से विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल पूछे और सही उत्तर देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विधायक के अचानक विद्यालय पहुंचने से विद्यालय में हलचल रही और शिक्षक भी व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय नजर आए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद अरुण कुमार मिश्रा पिंटू, नेता प्रधान आदित्य सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार ग्रामसभा पाली मे भाजपा बूथ अध्यक्ष आलोक पाण्डेय की धर्मपत्नी के निधन की सुचना पर विधायक दीपक पटेल ने शोक जताया। उक्त जानकारी विधायक के मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने दी।