गोरखपुर, 12 अक्टूबर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक विशेष ट्रेनों
का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों में माह अक्टूबर, 2026 तक के लिये 12 अक्टूबर, 2026 को सायं बर्थ
की उपलब्धता निम्नवत है।
– छपरा से चलने वाली 05085 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल त्यौहार विशेष गाड़ी में 13 अक्टूबर, 2026
को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 84, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 315 एवं
वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 96 बर्थ; 20 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 02,
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 92, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 329 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में
110 बर्थ तथा 27 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 100,
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 347, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 121 एवं शयनयान श्रेणी में 201 बर्थ
उपलब्ध है।
– मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अम्बाला कैंट त्यौहार विशेष गाड़ी में 15 अक्टूबर, 2026 को
वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 96, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 342 एवं
वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 99 बर्थ; 22 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 102,
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 295 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 100 बर्थ तथा 29 अक्टूबर, 2026 को
वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 106, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 351,
वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 119 एवं शयनयान श्रेणी में 264 बर्थ उपलब्ध है।
– छपरा से चलने वाली 05193 छपरा-पठानकोट त्यौहार विशेष गाड़ी में 12 अक्टूबर, 2026 को
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 75 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 52 बर्थ; 19 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित
द्वितीय श्रेणी में 56, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 256 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 74 बर्थ तथा 26
अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 52, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 254 एवं वातानुकूलित तृतीय
इकोनॉमी श्रेणी में 83 बर्थ उपलब्ध है।
– मऊ से चलने वाली 05096 मऊ-कोलकाता त्यौहार विशेष गाड़ी में 28 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित
द्वितीय श्रेणी में 20 बर्थ उपलब्ध है।
– बनारस से चलने वाली 05167 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी में 17 अक्टूबर,
2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 59, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 160 एवं
वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 97 बर्थ तथा 24 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 13,
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 62, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 186, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 111
एवं शयनयान श्रेणी में 92 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती त्यौहार विशेष गाड़ी में 18 अक्टूबर, 2026 को
वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 15, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 78, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 535 एवं शयनयान
श्रेणी में 105 बर्थ तथा 25 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 14, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 70,
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 537 एवं शयनयान श्रेणी में 123 बर्थ उपलब्ध है।
– बस्ती से चलने वाली 04830 बस्ती-जोधपुर त्यौहार विशेष गाड़ी में 17 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित
द्वितीय श्रेणी में 45, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 152 एवं शयनयान श्रेणी में 258 बर्थ तथा 24 अक्टूबर, 2026 को
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 51, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 156 एवं शयनयान श्रेणी में 319 बर्थ उपलब्ध है।
– गोरखपुर से चलने वाली 03132 गोरखपुर-सियालदह त्यौहार विशेष गाड़ी में 21 अक्टूबर, 2026 को
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 122 एवं शयनयान श्रेणी में 316 बर्थ; 23 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय
श्रेणी में 25 एवं शयनयान श्रेणी में 251 बर्थ तथा 28 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 173 एवं
शयनयान श्रेणी में 456 बर्थ उपलब्ध है।
– मऊ से चलने वाली 04824 मऊ-जोधपुर त्यौहार विशेष गाड़ी में 13 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित
द्वितीय श्रेणी में 34 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 72 बर्थ उपलब्ध है।
यात्रीगण इन ट्रेनों में बर्थ आरक्षित कराकर अपनी यात्रा को सुगम एवं आरामदेह बनावें।