ऑल इंडिया संपादक संघ के पदाधिकारियों व पत्रकारों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

सीतापुर
ऑल इंडिया संपादक संघ के पदाधिकारियों व पत्रकारों ने आल इंडिया संपादक संघ के जिला अध्यक्ष सन्तोष कुमार राव की अध्यक्षता में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर को सौंपा गया । हरियाणा में हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल, लिविंग इण्डिया न्यूज चैनल वरिष्ट एडिटर सौरभ उपाध्याय एवं महिला पत्रकार सुदेश नैन मोर को हिरासत में लिए जाने को लेकर सभी पत्रकारों में रोष व्याप्त है । देश में लोकतंत्र की मजबूती,जनहित के मुद्दों को सामने लाने तथा शासन-प्रशासन को जनसमस्याओं से अवगत कराने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऑल इंडिया संपादक संघ के जिला अध्यक्ष सन्तोष कुमार राव ने कहा पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध, नशे के अबैध कारोबार और अन्य जनहित से जुड़े मामलों को उजागर करते हैं। क्या ऐसे मामले उजागर करना भी अपराध है। पत्रकार देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है ,स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण आधार है पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। हाल ही में हरियाणा में नशे के कारोबार के खिलाफ खबरें प्रसारित किए जाने के मामले में हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल, लिविंग इण्डिया न्यूज़ चैनल एडिटर सौरभ उपाध्याय तथा महिला पत्रकार सुदेश नैन मोर को हरियाणा पुलिस ‌द्वारा हिरासत में लिया गया है। घटना से देशभर के पत्रकारों के बीच रोष व्याप्त हो गया है। जो बेहद घोर निंदनीय है।
हिरासत में लिए जाने के पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी जांच कराई जाए।
पत्रकारों की तुरंत रिहाई करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों/अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। पत्रकारों को समाचार संकलन, प्रसारण एवं जनहित के मुद्दों को उजागर करने के दौरान भय, दबाव, धमकी और प्रतिशोध से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । हिरासत में लिये गए पत्रकारों को 14/10/2026 तक रिहा न करने पर कुरुक्षेत्र में पहुंच कर धरना प्रदर्शन करेंगे । जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी l इस मौके पर ऑल इंडिया संपादक संघ के जिला महासचिव एस के तूफानी ,जिला मंत्री अखिलेश गौतम ,पत्रकार पंकज कश्यप ,हिमांशु पुरी, जीशान कदीर ,लवलेश मिश्रा ,संदीप श्रीवास्तव , अभिषेक श्रीवास्तव ,दानिश कुरेशी ,हनी सिंह, नैमिष कुमार ,अजय सिंह, शिवराज सिंह ,असद जुनैद ,सहित तमाम वरिष्ठ पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment