पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर, 21 अक्टूबर, 2026ः भारतीय रेल पर 02 से 31 अक्टूबर, 2026 तक स्वच्छता हेतु चलाये जा रहे ‘विशेष
अभियान 6.0‘ के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रम
आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में, महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर 22 अक्टूबर, 2026 को
11.00 बजे से गोरखपुर जं. स्टेशन पर रेल यात्रियों से ‘जन संवाद‘ करेंगे, जिसमें रेल यात्रियों से स्वच्छता के बारे में
उनके विचार एवं सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे।
विदित है कि रेलवे परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा
स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के उद्देश्य से रेलवे परिसरों, कार्यालयों, स्टेशनों एवं अन्य प्रतिष्ठानों
में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों
के स्टेशनों पर यात्रियों एवं आमजन से ‘जन संवाद‘ कर स्वच्छता, कचरे के उचित निस्तारण एवं स्वच्छ रेलवे परिसर
के महत्व पर निरन्तर चर्चा की जा रही है। यात्रियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त कर सफाई व्यवस्था में सुधार तथा
जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment