पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की शहादत दिवस व सरदार पटेल की जयंती मनाई गई

नैनी, प्रयागराज। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 42वीं शहादत दिवस कांग्रेस पार्टी कार्यालय कॉटन मिल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करके मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा भारत के उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती भी मनाई गई।
सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की नीतियों और विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। उनके द्वारा बताए गये आदेशों एवं विचारों पर सभी लोगों से चलने का आवाहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष नयन कुमार कुशवाहा और संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में सपा दक्षिणी विधान सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव धीरू, शहर कांग्रेस महामंत्री अंजुम नाज, मंडल अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मुन्ना जाफरी, शहर सचिव विनोद जैकब, विजय कुशवाहा, राम अधार, अजय कुमार कुशवाहा आदि लोग शामिल रहें।

Related posts

Leave a Comment