ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के विधि विद्यार्थियों ने किया उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण

प्रयागराज। ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, प्रयागराज के विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के एक दल ने दिनांक २७ अक्टूबर २०२६ को उत्तर प्रदेश विधानसभा,लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय एवं विधायी कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था, कानून निर्माण की प्रक्रिया तथा विधानसभा की कार्यवाही से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था। यह शैक्षणिक भ्रमण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह चंदेल, अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर विनय प्रताप सिंह , प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोविंद बिहारी मिश्र के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया।विद्यार्थियों का यह दल संस्थान के कुलसचिव श्री विपुल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विधानसभा, लखनऊ पहुँचा। इस अवसर पर शिक्षकों में श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मधुलिका मौर्य, डॉ. रेशमा राय एवं श्री सौरभ त्रिपाठी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भ्रमण के दौरान विधायी संस्थाओं की भूमिका, कानून निर्माण की प्रक्रिया तथा संवैधानिक मूल्यों के महत्व को समझने में मार्गदर्शन प्रदान किया।संस्थान के प्रबंधन ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related posts

Leave a Comment