श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ी भक्तों की भीड़
जनपद प्रयागराज के दहियांवा होलागढ़ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह महायज्ञ के द्वितीय दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक डॉ श्याम सुंदर पाराशर ने राजा परीक्षित जन्म वृत्तांत का विस्तृत वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत के प्रथम श्लोक में वेदों की आज्ञा राजाज्ञा की तरह है वहीं उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति निष्काम भाव से धर्मार्थ सेवा करता है वही सच्चा धर्मानुरागी है।कल्पवृक्ष,शुकदेव भगवान का महात्म्य बताते हुए विस्तृत वर्णन के पश्चात इस बात पर भक्तों को संदेश दिया कि उपमा सदैव श्रेष्ठ से दी जाती है इसलिए जीवन में सदैव सकारात्मक भाव से कार्य करना चाहिए। पूजन,आरती के पश्चात आये भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत शुक्ला,जिला प्रचारक प्रेम सागर,मंडल अध्यक्ष राधाकांत शुक्ल,जगत नारायण,अखिलेश कुमार,GA उच्च न्यायालय पतंजलि मिश्र,अधिवक्ता रत्नकांत शुक्ला,तहसील अध्यक्ष बार एसोसिएशन राजेश मिश्रा,अधिवक्ता ऋतु राज पाण्डेय,वरिष्ठ अधिवक्ता AGA पुरुषोत्तम मौर्य,आचार्य राम जी पाण्डेय, भीष्म नारायण त्रिपाठी,राजेश मिश्रा ठेकेदार,संदीप द्विवेदी,अवधेश साहू,सुनील मिश्र,पिंशु तिवारी,नन्हे तिवारी,अरविंद मिश्र,धीरज तिवारी,झलक शुक्ला,अनंतकांत,राजेश द्विवेदी,बनवारी लाल पाण्डेय,अतुल तिवारी,अखिलेश तिवारी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।