बीसीसीआई ने जैसे ही टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान किया, चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। फैंस इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि जिन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है और जिन्हें मौका नहीं मिला, उनके आंकड़ों में क्या फर्क है? यह बहस होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी भी टीम चयन की असली कसौटी भावनाएं नहीं, बल्कि आंकड़े और हालिया प्रदर्शन होते हैं। भारत को अगर टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करना है तो इन 15 खिलाड़ियों को अपने पूरा जोर लगाना होगा।
अगर 20 दिसंबर 2024 से अब तक के ओवरऑल टी20 प्रदर्शन को देखा जाए, तो साफ नजर आता है कि चयनकर्ताओं ने तेज रन बनाने की क्षमता, इम्पैक्ट डालने वाले खिलाड़ी, ऑलराउंड योगदान देने वाले और विकेट लेने की काबिलियत रखने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है। आइए टीम को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर समझते हैं। विश्व कप टीम में चुने गए खिलाड़ियों के पिछले एक साल के टी20 प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। इनमें आईपीएल, घरेलू टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रदर्शन को शामिल किया गया है।
विश्वकप के लिए चुने गए खिलाड़ियों का पिछले एक साल में T20 में कैसा रहा प्रदर्शन?