स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल – पूर्वाेत्तर रेलवे की प्राथमिकता

गोरखपुर, 01 अक्टूबर, 2026ः रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा पेयजल की गुणवत्ता की नियमित और सघन जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं आवासीय कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, टैप, फिल्टर, वितरण बिंदुओं तथा पाइप लाइनों की निरंतर निगरानी एवं रखरखाव को प्राथमिकता दी गई है। स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा पेयजल को सुरक्षित बनाने हेतु अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु संवर्धन परीक्षण एवं रासायनिक विश्लेषण नियमित रूप से किये जा रहे हैं। रेल यात्रियों और कर्मचारियों…

Read More

भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिये पूर्वोत्तर रेलवे से श्री विराट जायसवाल का चयन

गोरखपुर, 01 अक्टूबर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट खिलाड़ियों के निरन्तर शानदार प्रदर्शन को देखते हुये राजकोट में 12 से 15 अक्टूबर, 2026 तक तथा बोकारो में 19 से 22 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में भाग ले रही भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिये पूर्वोत्तर रेलवे से श्री विराट जायसवाल का चयन हुआ है, जिसमें यह टीम के कप्तान होंगे। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के श्री विशाल पांडेय भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम के मैनेजर होंगे। पूर्वोत्तर रेलवे की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी…

Read More

‘स्वच्छता ही सेवा-2026‘ के अंतर्गत मुख्यालय, गोरखपुर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘ थीम पर मेगा श्रमदान आयोजित

गोरखपुर, 01 अक्टूबर, 2026ः भारतीय रेल पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026‘ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में 01 अक्टूबर, 2026 को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘ थीम पर मुख्यालय, गोरखपुर स्थित रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में मेगा श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर महाप्रबन्धक श्री विनोद कुमार शुक्ल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया। इसके उपरांत ग्राउंड में झाड़ियों, कूड़े-कचरे…

Read More

पहाड़पुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गई बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता की जानकारी

पिहानी (हरदोई)। ब्लॉक पिहानी की ग्राम पंचायत पहाड़पुर में स्वयं सहायता समूह एसएचजी की महिलाओं के लिए बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सुरक्षित बैंकिंग तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्रिसिल फाउंडेशन की ओर से पिहानी ब्लॉक की फील्ड कोऑर्डिनेटर कुमारी अर्चना देवी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नियमित बचत, समय पर ऋण अदायगी, बैंक से बेहतर समन्वय, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन तथा सरकारी योजनाओं का लाभ…

Read More

बहुजन समाज की अनमोल धरोहर थे डा रामविलास भारती-चंद्रभूषण सिंह यादव

मऊ जनपद में जन्मे 51 वर्षीय डा रामविलास भारती महान शिक्षाविद्,स्वर्ण पदक से विभूषित,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित एक सामाजिक कार्यकर्ता थे,उक्त उद्गार डा रामविलास भारती के असमय निधन के बाद रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि डा रामविलास भारती बहुजन समाज की अनमोल धरोहर थे जिनके निधन से सामाजिक न्याय आंदोलन की अपूरणीय क्षति हुई है। सपा के पूर्व प्रवक्ता एवं सामाजिक…

Read More

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026: उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ‘एक घंटा, एक दिन, एक साथ’ के अंतर्गत श्रमदान अभियान

स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के निर्देशानुसार ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत ‘एक घंटा, एक दिन, एक साथ’ अभियान के तहत वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। अपर महाप्रबंधक श्री राजकुमार वानखेडे ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर…

Read More

प्रयागराज मंडल के डीएसए ग्राउंड में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मंडल रेल प्रबंधक ने श्रमदान कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक 01.10.2026 को प्रयागराज स्थित डीएसए ग्राउंड में विशेष स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की भावना के अनुरूप मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टीम ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य, श्री दीपक कुमार, वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं रखरखाव…

Read More

प्रयागराज मण्डल में माह सितंबर, 2026 में 31 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

सुरक्षित रेल परिचालन लिए 9 कर्मचारियों को मिला ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ प्रयागराज मण्डल, उत्तर मध्य रेलवे में माह सितंबर, 2026 के दौरान 31 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर प्रयागराज मण्डल कार्यालय स्थित मण्डल सभागार में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (सामान्य) श्री दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित आवश्यक प्रपत्र प्रदान किए तथा रेल सेवा में उनके बहुमूल्य एवं समर्पित योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। माह सितंबर,…

Read More

”एक सम्पादक, जो जय देवी और देवीकली से कुसुम कुमारी तक बनने के लिए बाध्य था “– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

प्रयागराज। हिन्दी-बालसाहित्य-रचना और बाल-पत्रकारिता का इतिहास-लेखन करते समय इलाहाबाद (अब प्रयागराज) की प्रसिद्ध विभूति के रूप मे ठाकुर श्रीनाथ सिंह प्रथम पंक्ति मे दिखेँगे। इलाहाबाद-स्थित जसरा के मानपुर गाँव के एक किसान-परिवार मे १ अक्तूबर, १९०१ ई० को जन्म लेनेवाले श्रीनाथ को उनके पिता कामता सिंह ने उन्हेँ अध्ययन करने के लिए शहर भेजा था। उन दिनो महात्मा गांधी के असहयोग-आन्दोलन का वातावरण था, जिससे श्रीनाथ सिंह भी प्रभावित थे। उन्हेँ कारावास का दण्ड भी भुगतना पड़ा। उनका गांधी जी के साथ सीधा संवाद होता था। ऐसे क्रान्तिकारी व्यक्तित्व के…

Read More

दशहरा पर्व से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश, महापौर ने अतरसुईया में दशहरा मार्गों का किया निरीक्षण।

प्रयागराज। नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत महापौर श्री गणेश केसरवानी जी ने श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी, अतरसुईया क्षेत्र के दशहरा मार्गों का नगर निगम के अधिकारियों एवं पार्षदगण के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों एवं विभिन्न मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अतरसुईया क्षेत्र में सीएम ग्रिड के अंतर्गत चल रहे सड़क…

Read More