मऊ जनपद में जन्मे 51 वर्षीय डा रामविलास भारती महान शिक्षाविद्,स्वर्ण पदक से विभूषित,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित एक सामाजिक कार्यकर्ता थे,उक्त उद्गार डा रामविलास भारती के असमय निधन के बाद रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि डा रामविलास भारती बहुजन समाज की अनमोल धरोहर थे जिनके निधन से सामाजिक न्याय आंदोलन की अपूरणीय क्षति हुई है। सपा के पूर्व प्रवक्ता एवं सामाजिक न्याय मंच – देवरिया के जिला संयोजक चंद्रभूषण सिंह यादव ने डा रामविलास भारती को याद करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा में रहते हुए उन्होंने अपने तनख्वाह से धरौली स्थित बेसिक विद्यालय को किसी यूनिवर्सिटी को प्राप्त सुविधाओं से भी बेहतर बनाया था जबकि उनका घर निवास स्थान से ज्यादा बुद्ध विहार और समृद्ध लाइब्रेरी था। एक मिशन को जीने वाले महान आंबेडकरवादी/बुद्धवादी सपूत डा रामविलास भारती का यूं असमय चले जाना सम्पूर्ण पूर्वांचल के बहुजन मूवमेंट की अपूरणीय क्षति है। मैं अपने प्रिय साथी को हृदय की गहराइयों से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन करता हूं। उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सुरेश नारायण सिंह, अभिषेक गुड्डू गोंड,रामप्यारे यादव, जाने आलम,बेलभद्र गोंड, इंद्रासन यादव, रमेश यादव, लोरिक यादव, श्यामराज कन्नौजिया, व्यास यादव, गोविंद यादव, मुरलीधर, मुस्तकीम, अम्बेडकर प्रसाद आदि ने भी डा रामविलास भारती के चित्र के समक्ष श्रद्धावनत हो नमन किया।
बहुजन समाज की अनमोल धरोहर थे डा रामविलास भारती-चंद्रभूषण सिंह यादव