(प्रयागराज, 06 अक्टूबर, 2026) भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण-जनसंख्या की गणना की तैयारियों के क्रम में आज दिनांक 06 अक्टूबर, 2026 को शम्भूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, झलवा, प्रयागराज में फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपद प्रयागराज के सभी प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सम्पन्न किए जाने वाले विभिन्न कार्यों, जनगणना की प्रक्रिया, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका तथा जनगणना संबंधी प्रपत्रों के संधारण एवं डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
कानपुर। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने शास्त्रीय व सुगम संगीत, लोकगीत, गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक प्रो. रचना प्रकाश व प्रो. विजय तिवारी ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। प्रथम स्थान पाने वालों में सूफी गायन में स्मृति पांडे, लोकगीत में अभिव्यंजना, फिल्मी गायन में परी, शास्त्रीय गायन में वैष्णवी, तबला एकल में प्रिया गोस्वामी, शास्त्रीय नृत्य में आस्था, उपशास्त्रीय…
Read Moreभज्जापुरवा और मैकूपुरवा से लालकुर्ती तिराहे तक सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश
कानपुर। भज्जापुरवा और मैकूपुरवा से लालकुर्ती तिराहे तक सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार राज ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है।उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर पत्नी पार्षद, भाई सुमित तिवारी, सेना और कैंट बोर्ड के अधिकारियों को कई बार पत्र दिए जा चुके हैं। सांसद के सामने भी समस्या रखी गई है। इसके बावजूद समस्या का…
Read Moreपत्रकारिता के निर्भीक प्रहरी केदारनाथ द्विवेदी को श्रद्धांजलि
जन्मजयंती पर भतीजे प्रदीप द्विवेदी ने स्मरण कर व्यक्त किए भाव कानपुर देहात। राजपुर क्षेत्र के ग्राम भाल निवासी स्मृति शेष केदारनाथ द्विवेदी की जन्मजयंती पर उनके भतीजे प्रदीप द्विवेदी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ द्विवेदी ने संघर्ष, राष्ट्रनिष्ठा, सामाजिक सरोकार और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। 05 अक्टूबर 1947 को जन्मे केदारनाथ द्विवेदी ने प्रारंभिक शिक्षा के बाद पुखरायां में अध्ययन किया। इसी दौरान उनका संपर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हुआ। संघ के संस्कारों से प्रभावित होकर उन्होंने प्रचारक के रूप…
Read Moreदुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 2 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन
आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व-2026 के अवसर पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न मार्गों पर विशेष ट्रेनोंका संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 13 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक कुल 06 फेरे गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर से प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 15 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक कुल 06 फेरे कोच संरचना: 18 एसी तृतीय + 2 एसी द्वितीय + 2 एसएलआर = कुल 22 कोच गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर से…
Read Moreप्रयागराज जंक्शन पर ट्रैक किनारे स्वच्छता एवं पुराने डंप स्पॉट हटाने का विशेष अभियान
स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 06 अक्टूबर 2026 को प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे ट्रैक के किनारे जमा कचरे और पुराने कचरा डंपिंग स्थानों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता कर्मियों द्वारा इंजीनियरिंग विभाग के साथ समन्वय कर ट्रैक के पास काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। स्टेशन यार्ड की सीमा और रेलवे ट्रैक के किनारे जमा…
Read Moreप्रयागराज मंडल में चलाया जा रहा सघन टिकट चेकिंग अभियान
सितंबर माह में 69 हज़ार से अधिक यात्री किए गए प्रभारित सितंबर माह में ₹6.35 करोड़ से अधिक वसूला गया जुर्माना मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरिमोहन के निर्देशन में अगस्त माह के दौरान विशेष रूप से व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। प्रयागराज मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ वैध टिकट के साथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रहा है। दिनांक 01 सितंबर, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक चलाए गए सघन टिकट चेकिंग…
Read Moreउत्तर मध्य रेलवे ने माल लदान में मारी 8.1% की धमाकेदार छलांग, भारतीय रेलवे से दोगुनी रफ़्तार से रचा इतिहास
उत्तर मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम छमाही (अप्रैल से सितंबर) के दौरान माल लदान में अब तक का सर्वश्रेष्ठ और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन दर्ज किया है। इस अवधि के दौरान उत्तर मध्य रेलवे ने कुल 10.84 मिलियन टन माल का सफलता पूर्वक लदान किया है, जो बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 की समान अवधि में हासिल किए गए 10.03 मिलियन टन की तुलना में 8.1 प्रतिशत अधिक है। समग्र भारतीय रेलवे स्तर पर इसी अवधि के दौरान गत वर्ष के मुकाबले 4.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की…
Read Moreकिसान गोष्ठी का भव्य अभियोजन सम्पन्न
मेजा प्रयागराज बुधवार को तिवारी बिज भंडार स्थित कोटहा में इन्सेक्टिसाइड्स इंडिया लिमिटेड कंपनी के मध्यम से गोष्ठी आहूत की गई कंपनी के रीजनल मैनेजर प्रमोद कुमार कटियार सेल्स मैनेजर चंद्र पाल कुशवाहा व लवकुश किटनाशक जैसी दावाओं के बारे में डेमो दिखाते हुए बताया कार्यक्रम की अध्यक्ष तिवारी बिज भंडार के मालिक दीपक तिवारी कार्यक्रम के संयोजक सतीश चंद्र शुक्ला कार्यक्रम में मौज़ूद शिवदास शर्मा,मारुति तिवारी,सुशील शुक्ला,रईस खान,महेंद्र कुशवाहा,इंद्रेश तिवारी,ज्ञान चंद्र यादव,विनय पांडे,राकेश सेठ,शिव गोपाल शुक्ला,राजाराम कुशवाहा,छोटू पांडे,राजेश शुक्ला,राम सजीवन साहित सैकड़ों की सांख्य में लोग मौजुद रहे
Read Moreभागवत का सार मृत्यु अंत नहीं आरंभ है और जीवन जन्म जन्मांतर का चक्र है बटुक महाराज
सच्ची मित्रता एक दूसरे के प्रति समर्पण है बटुक महाराज प्राचीन श्री दधिकांदो मेला कमेटी कृष्णानगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज के द्वारा श्री ज्ञान पुस्तकालय के प्रांगण में चल रहे भागवत कथा के सप्तम दिवस पर पूज्य बटुक महाराज ने कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता एक दूसरे के प्रति निस्वार्थ समर्पण का रहा है तो समाज को सच्ची मित्रता का संदेश देता है उन्होंने कहा कि भागवत मनुष्य को सत्य का दर्शन कराती है और यह संदेश देती है और मृत्यु अंत…
Read More