प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11 बजे, प्रधानमंत्री जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 11:30 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री चंडीगढ़ जाएंगे, जहां दोपहर करीब 1:45 बजे वे 6,600 करोड़ रुपये से…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत वर्तमान में चल रहे मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही किये जाने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन दिनांक 04.07.2026 को कराया दिया गया है। उक्त आलेख्य रूप से प्रकाशित सूची के सम्बन्ध में जनपद के समस्त राजनैतिक दलों द्वारा उपलब्ध करायी गये सुझाव / आपत्तियों पर सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किये गये निस्तारण के सम्बन्ध में आज दिनांक 16.07.2026 को मध्याह्न 12.00 बजे से…
Read Moreभगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ
प्रयागराज को जीरो रोड, एल्गिन रोड,कीडगंज क्षेत्र से भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने रस्सी पकड़कर भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने हाथों से खींचा। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह लोगों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पुष्प वर्षा से रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा में शामिल महेंद्र तिवारी ने बताया कि दूर-दूर से श्रद्धालु…
Read Moreपर्यावरण बचाने का लिया संकल्प, छात्राओं को दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
भारत विकास परिषद की पर्यावरण संगोष्ठी में जल संरक्षण, वृक्षारोपण व प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान, प्रतिभाओं को किया सम्मानित प्रयागराज, 16 जुलाई भारत विकास परिषद, प्रयाग प्रांत की समृद्धि शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को श्री नारायण आश्रम बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, शिवकुटी में पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी एवं छात्रा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं भारत विकास परिषद की सदस्य श्रीमती विभा मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों में…
Read Moreगोबरा तरहार गांव को मिली बड़ी सौगात, दो नए आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ उद्घाटन
लालापुर, प्रयागराज। क्षेत्र के गोबरा तरहार गांव के बच्चों और महिलाओं के लिए एक बड़ी और सुखद खबर है। लंबे समय से गांव में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र न होने की कमी को अब दूर कर लिया गया है। शासन की मंशानुरूप, ग्राम पंचायत भवन के समीप नवनिर्मित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि और पूर्व कोटेदार शिवप्रसाद मिश्र ने फीता काटकर दोनों केंद्रों का विधिवत शुभारंभ किया। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र न होने से अब तक बच्चों के प्रारंभिक विकास और पोषण वितरण में…
Read Moreभगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा: समरसता, लोककल्याण और आत्म-शुद्धि का प्रतीक – अनामिका चौधरी
प्रयागराज 16जुलाई: “भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और लोक कल्याण का महापर्व है।” उक्त बातें पूर्व उपमहापौर एवं प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन अनामिका चौधरी ने कीडगंज स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रातः काल पूजा अर्चना करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य और महत्व यह है कि स्वयं ईश्वर अपने गर्भगृह से बाहर आकर जनता के बीच शामिल होते हैं। इस दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और…
Read Moreफाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य से मिला ग्राम रोजगार सेवकों का प्रतिनिधिमंडल
प्रयागराज।ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी वर्षों से लंबित और न्यायोचित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है एसोसिएशन का कहना है कि ग्राम रोजगार सेवक प्रदेश में ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन वे सीमित मानदेय और अस्थाई सेवा जैसी कठिन परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि 04 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो मैदान, लखनऊ में ग्राम रोजगार सेवकों के हित में की गई घोषणाएं आज तक…
Read Moreप्रयागराज के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान
प्रयागराज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण अभियान” के तहत पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक-16.07.2026 को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार…
Read Moreप्रयागराज में कंसिस्टेंट इन्फोसिस्टम्स ने पहला सर्विलांस एक्सपीरियंस ज़ोन शुरू किया
प्रयागराज । भारत के अग्रणी आईटी हार्डवेयर, सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कंसिस्टेंट इन्फोसिस्टम्स ने सिविल लाइंस, प्रयागराज में अपने पहले सर्विलांस एक्सपीरियंस ज़ोन का उद्घाटन किया। यह सेंटर ग्राहकों, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, इंस्टॉलर्स, डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और चैनल पार्टनर्स को कंपनी के सीसी टीवी सर्विलांस, सिक्योरिटी, नेटवर्किंग और गेमिंग उत्पादों का लाइव डेमो, प्रोडक्ट डिस्प्ले और विशेषज्ञों की सलाह के साथ अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) चंदन कुमार, प्रोडक्ट हेड (सर्विलांस) पवन कुमार सिंह, मार्केटिंग हेड रितेश दास, प्रोडक्ट हेड…
Read Moreवन महोत्सव के अवसर पर छात्रों ने किया रैली निकल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आज वन महोत्सव के अंतर्गत जिला गंगा समिति, प्रयागराज एवं सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल में पौधारोपण एवं जनजागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से रैली निकल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। तथा सभी छात्रों को पौध वितरित किया गया एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. सुजाता सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे…
Read More