सुरक्षित रेल परिचालन लिए 9 कर्मचारियों को मिला ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ प्रयागराज मण्डल, उत्तर मध्य रेलवे में माह सितंबर, 2026 के दौरान 31 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर प्रयागराज मण्डल कार्यालय स्थित मण्डल सभागार में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (सामान्य) श्री दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित आवश्यक प्रपत्र प्रदान किए तथा रेल सेवा में उनके बहुमूल्य एवं समर्पित योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। माह सितंबर,…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
”एक सम्पादक, जो जय देवी और देवीकली से कुसुम कुमारी तक बनने के लिए बाध्य था “– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
प्रयागराज। हिन्दी-बालसाहित्य-रचना और बाल-पत्रकारिता का इतिहास-लेखन करते समय इलाहाबाद (अब प्रयागराज) की प्रसिद्ध विभूति के रूप मे ठाकुर श्रीनाथ सिंह प्रथम पंक्ति मे दिखेँगे। इलाहाबाद-स्थित जसरा के मानपुर गाँव के एक किसान-परिवार मे १ अक्तूबर, १९०१ ई० को जन्म लेनेवाले श्रीनाथ को उनके पिता कामता सिंह ने उन्हेँ अध्ययन करने के लिए शहर भेजा था। उन दिनो महात्मा गांधी के असहयोग-आन्दोलन का वातावरण था, जिससे श्रीनाथ सिंह भी प्रभावित थे। उन्हेँ कारावास का दण्ड भी भुगतना पड़ा। उनका गांधी जी के साथ सीधा संवाद होता था। ऐसे क्रान्तिकारी व्यक्तित्व के…
Read Moreदशहरा पर्व से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश, महापौर ने अतरसुईया में दशहरा मार्गों का किया निरीक्षण।
प्रयागराज। नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत महापौर श्री गणेश केसरवानी जी ने श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी, अतरसुईया क्षेत्र के दशहरा मार्गों का नगर निगम के अधिकारियों एवं पार्षदगण के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों एवं विभिन्न मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अतरसुईया क्षेत्र में सीएम ग्रिड के अंतर्गत चल रहे सड़क…
Read Moreरोटरी प्रयागराज संगम ने परिषदीय विद्यालय को स्मार्ट क्लास की सौगात देकर डिजिटल शिक्षा की नई राह खोली
स्मार्ट क्लास से ग्रामीण बच्चों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल शिक्षा का बेहतर अवसर प्रयागराज। शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में रोटरी प्रयागराज संगम ने सराहनीय पहल करते हुए प्राथमिक विद्यालय जिरात मतन बहादुरपुर में स्मार्ट क्लास की सौगात दी। 28 सितंबर 2026 को आयोजित स्मार्ट क्लास इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार यादव एवं स्थानीय नगर निगम पार्षद शिव नारायण यादव ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। अतिथियों ने रोटरी प्रयागराज…
Read Moreशरद ऋतु को ध्यान में रखते हुये रेल म्यूजियम-सह-हेरिटेज प्लाजा, गोरखपुर के समय में परिवर्तन
गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा स्थापित रेल म्यूजियम-सह-हेरिटेज प्लाजा, गोरखपुर आम जनता का मनोरंजन करने के साथ ही साथ भारतीय रेल के इतिहास के सम्बन्ध में ज्ञानवर्धन करता है। आने वाले शरद ऋतु को ध्यान में रखते हुये आम जनता एवं बच्चों की सुविधा हेतु इसके खुलने एवं बन्द होने के समय में परिवर्तन किया गया है। रेल म्यूजियम-सह-हेरिटेज प्लाजा, गोरखपुर परिवर्तित समयानुसार 01 अक्टूबर, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक खुलेगा। इसमें प्रवेश हेतु टिकट बुकिंग का समय रात्रि…
Read Moreमहाप्रबन्धक ने सेवानिवृत्त हो रहे प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया
गोरखपुर 29 सितम्बर, 2026: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष में आयोजित एक समारोह में 30 सितम्बर,2026 को सेवानिवृत्त हो रहे प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक ने सेवानिवृत्त हो रहे श्री मनोज कुमार के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। समारोह में उपस्थित प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री मनोज कुमार द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।
Read Moreपूर्वोत्तर रेलवे पर पेयजल की गुणवत्ता की सघन व सतत निगरानी
गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे पर रेल यात्रियों एवं कर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है। रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आवासीय कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, वाटर टैप, वाटर फिल्टर, पेयजल वितरण बिंदुओं तथा पाइप लाइनों की नियमित सघन जांच एवं उनके रखरखाव का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु…
Read Moreललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में ‘विश्व हृदय दिवस‘ के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित
गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में ‘विश्व हृदय दिवस‘ के अवसर पर 29 सितम्बर, 2026 को बहिरंग प्रखण्ड में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य लोगों में हृदय के स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉ० मो० ए.ए. खान, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी तथा मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित थे। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये चिकित्सा निदेशक डॉ० मो० ए.ए. खान ने कहा कि ‘विश्व हृदय दिवस‘ का उद्देश्य आमजन में हृदय स्वास्थ्य के…
Read More‘स्वच्छता ही सेवा-2026‘ अभियान का आयोजन रेल कर्मचारियों, प्रशिक्षुओं को जागरूक किया गया
गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026‘ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, 29 सितम्बर, 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर स्वच्छता से समृद्धि थीम के अन्तर्गत कबाड़ से जुगाड़, कबाड़ से कला, रेलवे के कबाड़ यानी पुराने सिग्नलिंग उपकरणों, कोच के पुर्जे, धातु का कबाड़ को उपयोगी वस्तुओं और कलाकृतियों में परिवर्तित करने हेतु रेल कर्मचारियों, प्रशिक्षुओं को जागरूक किया गया। इसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कलाकृतियां जैसे हवाई…
Read Moreअवैध पटाखों की सूचना पर गुरुबख्शगंज पुलिस का बड़ा एक्शन
सहजौरा गांव में मोहम्मद नफीस के घर पहुंची पुलिस, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप पटाखों के निर्माण और बिक्री की सूचना पर जांच-पड़ताल तेज, कार्रवाई की तैयारी रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अवैध पटाखों के निर्माण और बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम ने एक घर में पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मोहम्मद नफीस के घर पहुंची और मौके की स्थिति को खंगाला। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना…
Read More