खानपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद, इलाज के दौरान राजेंद्र ने एम्स में तोड़ा दम रायबरेली/लालगंज। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला अब दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया है। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक राजेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजेंद्र का उपचार एम्स में चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
चौकी के अंदर युवक की पिटाई का आरोप, चौकी इंचार्ज समेत दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र की थुलवासा पुलिस चौकी में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सोहनलाल ने चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी महराजगंज से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर सामने आई रिपोर्टों में भी युवक द्वारा चौकी में मारपीट का आरोप लगाए जाने की पुष्टि होती है।पति-पत्नी के विवाद के बाद चौकी पहुंचा था मामला पीड़ित सोहनलाल के…
Read Moreओडीओपी काष्ठ कला प्रशिक्षण के लिए आवेदकों का साक्षात्कार 30 सितंबर को
रायबरेली, 29 सितम्बर 2026 उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया है कि एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विशिष्ट उत्पाद के रूप में चिन्हित काष्ठ कला (वुड वर्क) से संबंधित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण तथा क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवांस्ड ट्रेनिंग प्रदान की जानी है। यह योजना शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शामिल है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं।…
Read Moreडीएम की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न
एनकार्ड की बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई के निर्देश रायबरेली-29 सितम्बर 2026, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की रोकथाम के लिए अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई तथा प्रभावी नियंत्रण के लिए आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार एवं अवैध…
Read Moreबारिश में भी नहीं थमा सियासी जोश, अतरौली में गूंजी लोधी समाज की पीडीए हुंकार
पीडीए महापंचायत में सामाजिक न्याय, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी का उठा मुद्दा, राहुल लोधी बोले—युवाओं को अधिकारों के लिए जागरूक होकर आगे आना होगा अलीगढ़/अतरौली। बारिश के बीच अतरौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित लोधी समाज की पीडीए महापंचायत ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोगों के साथ पीडीए से जुड़े नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन गगन लोधी ने किया।महापंचायत में हरचंदपुर विधायक…
Read Moreरेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में पेयजल गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान
प्रयागराज मंडल में 01 से 28 सितंबर, 2026 तक 1946 पेयजल नमूनों की अवशिष्ट क्लोरीन एवं 83 नमूनों की जीवाण्विक गुणवत्ता की जांच प्रयागराज मंडल में यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में पेयजल गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध विभिन्न पेयजल स्रोतों तथा रेल कॉलोनियों में पेयजल के नमूने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार…
Read Moreस्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा- 2026 के तहत मुख्यालय सूबेदारगंज में वृहद पौध वितरण अभियान चलाया गया
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026’ का आयोजन किया जा रहा है । यह पखवाड़ा दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक उत्तर मध्य रेलवे के सभी मण्डलों , कारखानों, यूनिटों एवं कार्यालयो में आयोजित किया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 29.09.26 को महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026’ के अंतर्गत वृहद पौध वितरण अभियान आयोजित किया गया । इस आयोजन में श्री अनिल कुमार द्विवेदी, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर की ओर से महाप्रबंधक महोदय का…
Read Moreस्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत प्रयागराज मंडल में ‘स्वच्छता से समृद्धि’ अभियान
प्रयागराज मंडल में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को ‘स्वच्छता से समृद्धि’ थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य कचरे का बेहतर प्रबंधन करते हुए अनुपयोगी सामग्री के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत रेलवे परिसरों में उपलब्ध अनुपयोगी एवं पुराने सामान को उपयोगी वस्तुओं तथा कलाकृतियों में बदलने के लिए ‘कबाड़ से जुगाड़’ एवं ‘कबाड़ से कला’ जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पुराने सिग्नलिंग उपकरण, कोच के अनुपयोगी…
Read Moreप्रयागराज मण्डल के स्टेशनों पर यात्रियों को RailOne ऐप के प्रति किया जा रहा जागरूक
डिजिटल माध्यम से टिकट बुकिंग एवं भुगतान को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों को डिजिटल रेल सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री हरिमोहन के मार्गदर्शन में RailOne ऐप के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक एवं वाणिज्य कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को RailOne ऐप की उपयोगिता एवं इसके माध्यम से उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान यात्रियों को बताया गया कि RailOne ऐप के…
Read Moreऑपरेशन मातृ शक्ति के तहत रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से महिला यात्री को समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता
प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों की सजगता एवं त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। महिला ने प्लेटफॉर्म पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। तत्पश्चात महिला एवं नवजात बच्ची को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। दिनांक 29.09.2026 को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर उपनिरीक्षक कार्तिक मिश्रा एवं उपनिरीक्षक उषा मौर्य ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने एक महिला को अस्वस्थ एवं तकलीफ में देखा। रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों द्वारा तत्काल महिला की सहायता…
Read More