नगर निगम कार्यालय, सिविल लाइंस में आज सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच माननीय विधायक श्री हर्षवर्धन बाजपेई जी एवं माननीय विधायक श्री दीपक पटेल जी ने महापौर गणेश केसरवानी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शहर के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा हुई। भेंट के दौरान दोनों माननीय विधायकों ने दिनांक 6 जुलाई को यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब परिसर में निर्मित प्रेरणा पार्क में राष्ट्र निर्माण के महान प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न अटल बिहारी…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
मुख्य अभियंता (ग्रामीण) ने किया विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण, ट्रांसफार्मरों का लोड जांचकर दिए आवश्यक निर्देश
नवाबगंज। विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य अभियंता (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बुधवार को फाफामऊ उपखंड के अंतर्गत आने वाले कौड़िहार, नवाबगंज तथा फतेहपुर कायस्थान विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया तथा उन पर पड़ रहे विद्युत भार (लोड) की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता, लोड की स्थिति, रखरखाव व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता की समीक्षा की।…
Read Moreमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
प्रयागराज 08 जुलाई जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैंI बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं वितरित ऋण, लंबित प्रकरणों तथा लाभार्थियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित…
Read Moreप्रयागराज में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन
हिंदी पत्रिका ‘रेल त्रिवेणी’ के नवीन अंक का विमोचन आज दिनांक 08 जुलाई, 2026 को मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में मण्डल कार्यालय के संकल्प सभागार में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रयागराज मंडल द्वारा प्रकाशित की जाने वाली हिंदी पत्रिका ‘रेल त्रिवेणी’ के नवीन अंक का विमोचन भी किया गया । मंडल रेल प्रबंधक ने बैठक में उपस्थित सभी शाखा प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी कार्य राजभाषा में निष्पादित करना हमारा संवैधानिक, राष्ट्रीय एवं नैतिक दायित्व है। हमारा…
Read Moreपरीक्षा की शुचिता पर प्रभाव डालने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई-जिलाधिकारी
प्रयागराज 08 जुलाई। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरूष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 हेतु दिनांक 11 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। परीक्षा का आयोजन पूर्वान्ह 09ः30 बजे से 12ः30 बजे तक सामाजिक विज्ञान की मुख्य परीक्षा एवं अपरान्ह 03ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक संगीत विषय…
Read Moreअपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) के द्वारा स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का किया गया औचक निरीक्षण
प्रयागराज 08 जुलाई। अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) जूही प्रसाद के द्वारा बुधवार को समय लगभग प्रात 10.00 बजे स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विभिन्न विभागों यथा -डेन्टल सर्जरी, रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी एनस्थीमिया, सामन्य सर्जरी आर्थोपेडिक, मेडिसिन, गायनिक, गैस्ट्रोलाजी, ई०एन०टी०, टी०डी०बेस्ट, पी०एम०एस०एस०वाई आदि विभागों में तैनात चिकित्सकों/स्टाफ के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि दो दिन से एक्स-रे मशीन कार्य नही कर रहीं है। पूछने पर…
Read Moreउपमुख्यमंत्री जी जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित
प्रयागराज 08 जुलाई, 2026। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत 12 लाख शिक्षक एवं उनके परिवारों के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा हेल्थ कार्ड एवं 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के डी०बी०टी० के माध्यम से यूनिफार्म, जूता-मोजा, स्वेटर, बैग व स्टेशनरी हेतु प्रति छात्र-छात्रा हेतु 1200 रूपये वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ प्रदेश स्तर पर बुधवार को वाराणसी जनपद से किया गया। जनपद प्रयागराज में कार्यक्रम का भव्य आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा०…
Read Moreआकाशीय बिजली का कहर: भाई-बहन की दर्दनाक मौत
खीरों, रायबरेली। बारिश थमने के बाद खेत की ओर जा रही मां की आंखों के सामने ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ पीछे चल रही मां बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।खीरों थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम पंचायत के सराय महमूद गांव में गुरुवार शाम सात वर्षीय अभिषेक उर्फ अभी और उसकी पांच वर्षीय बहन…
Read Moreपुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण
प्रयागराज 02 जुलाई। पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार व जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 02, 03 एवं 04 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 परीक्षा के प्रथम दिवस पर परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गुरूवार को श्री रणजीत पंडित इण्टर कालेज, केपी गर्ल्स इण्टर कालेज, द्वारका प्रसाद गर्ल्स इण्टर कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों में बनाये गये परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया…
Read Moreसिंचाई खंड सीतापुर के नवनिर्मित कार्यालय भवन का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया लोकार्पण
सीतापुर। प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सिंचाई खंड सीतापुर के नवनिर्मित कार्यालय भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-हवन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री जल शक्ति सवतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के समयबद्ध पूर्ण होने से किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा उत्तर प्रदेश समृद्धि की दिशा में तेजी…
Read More