स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल गुणवत्ता की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है

गोरखपुर, 28 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे पर रेल यात्रियों एवं रेल कर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल गुणवत्ता की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, वाटर टैप, वाटर फिल्टर, पेयजल वितरण बिंदुओं तथा पाइप लाइनों की नियमित सघन जांच एवं उनके रखरखाव का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अवशिष्ट क्लोरीन…

Read More

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर स्वच्छता से समृद्धि थीम पर विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

गोरखपुर, 28 सितम्बर, 2026ः सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026‘ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, 28 सितम्बर, 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर स्वच्छता से समृद्धि थीम पर विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तीनों मंडलों पर स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंतर्गत कबाड़ से जुगाड़, कबाड़ से कला, रेलवे के कबाड़ यानी पुराने सिग्नलिंग उपकरणों, कोच के पुर्जे, धातु का कबाड़ को उपयोगी…

Read More

ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत RPSF जवानों ने दो महिला यात्रियों की बचाई जान

प्रयागराज जंक्शन पर गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान RPSF जवानों ने तत्परता और सजगता दिखाते हुए दो महिला यात्रियों की जान बचाई। दिनांक 27 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस रात 22:10 बजे प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-01 से रवाना हुई। गाड़ी के धीरे-धीरे आगे बढ़ने के दौरान महिला यात्री गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में गिर गईं। ड्यूटी पर तैनात RPSF स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला यात्री को सुरक्षित बचाया। इसी दौरान गाड़ी में सवार एक अन्य महिला यात्री रामदुलारी, गिरी…

Read More

निर्वाचन आयोग की स्पष्टता ने विपक्ष के भ्रम और आरोपों पर स्थिति साफ कर दी : प्रेमावती

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे कांग्रेस हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने निर्वाचन आयोग से जारी स्पष्टीकरण के संदर्भ में कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस और विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों का जवाब स्वयं निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट रूप से दे दिया है। ऐसे में राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों को स्वीकार किया जाना चाहिए। कहा कि 26 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा दोनों निर्वाचन…

Read More

सीएफएल कोथावां में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक रहे मुख्य अतिथि   कोथावां, हरदोई। क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा संचालित मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल) कोथावां में आज वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक श्री शुभम पाण्डेय ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सुरक्षित एवं सुदृढ़ वित्तीय भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को बैंकिंग सेवाओं, बचत, बीमा, पेंशन, डिजिटल बैंकिंग, ग्राहक अधिकार तथा सरकारी…

Read More

महाराष्ट्र में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए पहला स्टील ब्रिज लॉन्च किया गया

जटिल स्टील स्ट्रक्चर बनाने में भारत की बढ़ती क्षमता का प्रदर्शन पोस्ट किया गया: 28 सितंबर 2026, दोपहर 3:03 बजे, PIB मुंबई द्वारा मुंबई, 28 सितंबर 2026 मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में दिवे-अंजुर गांव में NH-3 (नासिक हाईवे) के ऊपर 1,405 MT वज़न वाला 100 मीटर लंबा स्टील ब्रिज लॉन्च किया गया है। यह महाराष्ट्र में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए पूरा किया गया पहला स्टील ब्रिज है। इस ब्रिज की एक खास बात यह है कि इसे लॉन्चिंग वाली जगह…

Read More

राजभाषा के उत्कृष्ट प्रयोग एवं प्रगति के लिए प्रयागराज मंडल को मिला विशेष पुरस्कार

उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज को राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रगति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वर्ष 2025-26 का विशेष पुरस्कार एवं चल वैजयंती प्रदान की गई। यह पुरस्कार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-1), प्रयागराज द्वारा प्रदान किया गया। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा केंद्र सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों, बैंकों एवं स्वायत्त निकायों में संघ सरकार की राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन, हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों (नराकास) का गठन किया…

Read More

पाँच दिवसीय “दीक्षारम्भ cum Orientation Programme” का हुआ समापन

प्रयागराज, 28 सितम्बर 2026। सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के विधि विभाग एवं Legal Aid & Services Clinic के संयुक्त तत्वावधान में नवप्रवेशित एलएल.बी. प्रथम सेमेस्टर, शैक्षणिक सत्र 2026–27 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित पाँच दिवसीय “दीक्षारम्भ cum Orientation Programme” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। पाँच दिनों तक चले इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विधिक शिक्षा की प्रकृति, अध्ययन-पद्धति, संस्थागत सुविधाओं, व्यावसायिक अवसरों तथा विधि विद्यार्थियों के सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों से परिचित कराना था। कार्यक्रम के प्रथम चार दिनों में दिल्ली विश्वविद्यालय सहित विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों…

Read More

राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन

प्रयागराज। हिन्दी पखवाड़ा के अन्तर्गत दिनांक 28.09.2026 को भा.वा.अ.शि.प.- पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केन्द्र, प्रयागराज एवं भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, इलाहाबाद के संयुक्त तत्वावधान में “जीवन और विज्ञान की हिन्दी” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान तकनीकी एवं दैनिक जीवन में हिन्दी भाषा की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित आमंत्रित वक्ताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। केन्द्र प्रमुख डॉ. संजय सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए जनजीवन एवं विज्ञान में हिन्दी के समावेश पर चर्चा किया…

Read More

यू पी आई के विरोध में व्यापारियों ने बजाई थाली

व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में आज व्यापारियों ने थाली बजाकर यू पी आई का जमकर विरोध किया इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन के बीच शहीद स्थल चौक नीम के नीचे बोलते हुए विजय गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा यू पी आई के लेनदेन में जो टैक्स लगाया है उससे सिर्फ व्यापारी ही नहीं अपितु आम नागरिक आक्रोशित है क्योंकि इससे मंहगाई बढे़गी, विजय गुप्ता ने कहा कि आनलाइन व्यापार के कारण व्यापारी पहले से ही टूट चुका है और अब यू…

Read More