रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने स्लीपर कोचों का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें बैठने और सोने की व्यवस्था, आधुनिक इंटीरियर, सुरक्षा सुविधाएँ और यात्री सुविधा प्रणालियाँ शामिल थीं। ट्रेन में यात्री सुरक्षा और उपलब्ध सुविधाओं पर खास जोर दिया गया है। इस ट्रेन में स्वचालित दरवाजे, कवच सुरक्षा प्रणाली, आधुनिक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, कीटाणुनाशक तकनीक…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
नारी शिक्षा के लिए अपमान का घूंट पी थीं सावित्री बाई फुले-चंद्रभूषण सिंह यादव
शिक्षा की वास्तविक देवी सावित्री बाई फुले ने नारी शिक्षा के लिए अपमान का घूंट पीने का कार्य किया था,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित सावित्री बाई फुले जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि सावित्री बाई फुले का कहना था कि “स्त्रियों को न देवी मानने की जरूरत है और न पूजने की,बल्कि स्त्री का सम्मान करना और बराबरी का अधिकार देना जरूरी है।” सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव…
Read Moreराजपति सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा माघ मास में एक माह तक खिचड़ी वितरण का आयोजन
प्रयागराज। राजपति सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में माघ मास के पावन अवसर पर एक माह तक निरंतर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माघ मास की सम्पूर्ण अवधि तक श्रद्धालुओं, जरूरतमंदों एवं आमजन की सेवा हेतु समर्पित रहेगा।इस सेवा आयोजन के संरक्षक माननीय न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा वरिष्ठ सदस्य, लोक सेवा आयोग – डॉ. कल्पराज सिंह हैं, जिनके संरक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है।कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप सिंह द्वारा किया जा रहा है, जो आयोजन…
Read Moreमाघ मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी एवं सूबेदारगंज स्टेशनों पर व्यापक रेल व्यवस्थाएँ
माघ मेला–2026 के दौरान प्रयागराज में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) श्री दीपक कुमार के मार्गदर्शन में प्रयागराज परिक्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों—प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी एवं सूबेदारगंज—पर व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएँ की गई हैं। मेला अवधि के दौरान इन स्टेशनों को विशेष रूप से सुदृढ़ किया गया है। भीड़ नियंत्रण एवं सुव्यवस्थित आवागमन के लिए स्टेशनों पर पृथक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था की…
Read Moreपौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर आस्था का सैलाब: 31 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का सैलाब संगम तट की ओर उमड़ पड़ा और दिन भर में लगभग 31 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारी कल रात्रि से ही मेला क्षेत्र में डटे रहे। वरिष्ठ अधिकारियों में अपर पुलिस महानिदेशक श्री संजीव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय मिश्र, मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल,…
Read Moreमाघ मेला–2026 में संस्कृति और भक्ति का महाकुंभ: देशभर के सेलिब्रिटी कलाकारों की दिव्य प्रस्तुतियाँ 4 जनवरी से प्रारंभ
माघ मेला–2026 को भव्य बनाने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से प्रख्यात एवं सेलिब्रिटी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। संस्कृति विभाग की इस विशेष पहल के अंतर्गत 4 एवं 5 जनवरी 2026 को माघ मेला क्षेत्र स्थित गंगा पंडाल में लोक एवं शास्त्रीय संगीत–नृत्य की सशक्त प्रस्तुतियाँ होंगी। दिनांक 4 जनवरी 2026 को आयोजित सांस्कृतिक संध्या का प्रमुख आकर्षण होंगी सुप्रसिद्ध लोकगायिका एवं सेलिब्रिटी कलाकार सुश्री मालिनी अवस्थी (लखनऊ)। इसी दिन वाराणसी के राम जानम द्वारा शंख वादन, प्रयागराज की संगीता मिश्रा एवं…
Read Moreसमस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान
प्रयागराज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में शनिवार को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न…
Read Moreभिक्षाटन के रूप में स्वच्छता का संकल्प व वचन लेते हैं सरदार पतविंदर सिंह।
तट पर बैठा देख दांतो तले उंगली दबा लेते हैं श्रद्धालु,कहते हैं वाह सरदार जी वाह। प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ प्रथम स्नान पर्व “पौष पूर्णिमा” के अवसर पर विभिन्न सूक्ति वाक्य लिखे प्ले कार्ड लेकर सगम तट घाट में बैठकर व भ्रमण कर भिक्षा चाहिए-भिक्षा चाहिए कि नदियों,पर्यावरण,धर्म,मन,संगम,वायुमंडल प्रदूषण मुक्त रखें का वचन व संकल्प ले यही भिक्षा हमारी है। सरदार पतविंदर सिंह सगम तट पर बैठकर स्वच्छता जन-जागरूकता के प्रति घाट में स्नान को आए हुए…
Read MoreAmit Shah ने ममता को ललकारा: 2026 में खत्म होगा ‘bhaipo’ राज , BJP दो-तिहाई से बनाएगी सरकार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि पैसा कमाने का हक सिर्फ उनके भतीजे, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को है। कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने टीएमसी सरकार की आलोचना करते हुए डीजीपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नियुक्तियों में मनमानी का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि कई राज्यों में हमारी सरकारें नहीं हैं, लेकिन वहां ऐसा व्यवहार नहीं…
Read MorePM Modi ने 2025 को बताया नागरिक-केंद्रित सुधारों का महावर्ष, बोले- रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 2025 को भारत के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष बताया और कहा कि देश ने कराधान, श्रम, व्यापार, ऊर्जा, शिक्षा और ग्रामीण रोजगार सहित कई क्षेत्रों में सुधारों के साथ सुधार की एक्सप्रेस में सवार हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने सुधार की रफ्तार पकड़ ली है! 2025 में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं, जिन्होंने हमारी विकास यात्रा को गति प्रदान की है। ये सुधार एक विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को भी बल देंगे। एक विस्तृत लिंक्डइन पोस्ट…
Read More